सूजी ग्रिल रेप
सामग्री ग्रिल रेप घोल : -
सूजी : 1 प्याला
दही : 1/2 प्याला
नमक : 1/2 चम्मच
काली मिर्च : 1/2 चम्मच
मसाला सामग्री : -
बटर / घी : 1 चम्मच
अदरक ग्रेटेड : 1 चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी : 2 चम्मच
बारीक कटी शिमला मिर्च : 1
कॉर्न उबले हुए : 1/2 प्याला
गाजर : 1/2 ग्रेटेड
लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
काला : 1/4 नमक
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
आलू उबले और मैच करे हुए : 2
टोमेटो केचप : 1/2 प्याला
चीज : 1/2 प्याला
मेयोनेज़ : 1/2 प्याला
नमकीन : 1/2 प्याला
विधि : -
सबसे पहले एक बॉउल में डालेंगे सूजी और दही आधा गिलास पानी
और साथ में डालेंगे नमक और काली मिर्च भी बीटर से सभी चीजों का अच्छे से मिक्स कर लेंगे । और ढककर बैटर को अच्छे से भिगने रख देंगे ।
अब तैयार कर लेते हैं मसाला
गैस पर एक पैन में डालें बटर या घी जब यह गर्म हो जाए इसमें डालेंगे हरी मिर्च अदरक अच्छे से मिक्स करेंगे और इसमें डालेंगे सारी सब्जियां और उन्हें भी अच्छे से मिक्स कर लेंगे सारे मसाले भी इसमें डाल देंगे । और लास्ट में डाल देंगे उबले और मैश करे हुए आलू ।
सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और गैस बंद कर देंगे ।
अब बैटर हमारा भीग गया होगा इसे स्मूथ करने के लिए डालेंगे मिक्सी जार में और आधा गिलास पानी डालकर इसे पीस लेंगे
और पतला घोल बना लेंगे ।
इसे निकाल लेंगे एक बॉउल में ,
गैस पर रखेंगे एक ग्रील पैन आप चाहे तो सादा तवे पर भी बना सकते हैं ।
ब्रश की सहायता से तवे पर हल्का सा तेल ग्रीस करेंगे
और उसे पर डालेंगे बनाया हुआ पतला बैटर ,अगर एक बार में आपकी सीट पूरी नहीं बने थोड़ा सा घोल और डाल दीजिए इस तरीके से हम पतली पतली चौकोर शीट बनाकर तैयार कर लेंगे ।
शीट को चाकू की सहायता से एक सार कर लेंगे ।
इस तरह हमें इस पूरे बैटर से मिल जाएगी 4 - 5 शीट
अब एक शीट लेंगे
उसके एकदम बीच में लगाएंगे टोमेटो केचप और उसे पर डालेगे बनाया हुआ मसाला ऊपर से डालेंगे चीज नमकीन मेयोनीज़ और रोल को अच्छे से कवर कर देंगे
इस तरह हमें बनकर मिल जाएंगे अच्छे से हेल्दी से रोल
इन्हें चाहे तो छोटे-छोटे पीस में भी कट कर सकते हैं और चाहे तो हाफ कट भी कर सकते हैं ।
परोसेंगे गोले की चटनी और सॉस के साथ ।
बारिश के मौसम में यह गरम-गरम बहुत ही अच्छे लगेंगे
और ठंडा करके भी इन्हें खा सकते हैं
नोट : -
इन शीट को बनाकर आप चार-पांच दिन तक फ्रिज में भी रख सकते हैं ।
और इसी तरह मसाला भी एक दिन पहले बना कर रख सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment