आलू उबली हुई – 4
बथुआ – 250 ग्राम
हरी मिर्च बारीक कटी – 1
लालमिर्ची पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला -1/4 चम्मच
सॉफ -1/2 चम्मच
हींग – चुटकी भर
नमक – स्वादानुसार
काला नमक - 1/4 चम्मच
तेल – 4 बड़े चम्मच
पराठे बनाने के लिए
गेहूँ का आटा 200 ग्राम
पानी आवश्यकतानुसार
पराठे बनाने की विधि
मसाला बनाने की विधि :-
गैस जलाकर उस पर कढ़ाही को चढ़ाकर उसमें थोड़ा सा तेल गरम करें।
इसमें हींग, जीरा, नमक,, हरी मिर्च डालकर मैश किए हुआ बथुआ को कुछ देर पकाकर फ़्राई कर लें फिर मैश किए हुए आलू डालकर कुछ देर और फ्राई कर ले ,गैस बंद कर दे सभी मसलमिला दे और मसाला ठंडा होने पर पराठा बनाये |
पराठा विधि :-
एक बर्तन में गेहूँ का आटा, थोड़ा नमक लेकर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटे को अच्छे से गूँथ लें।
गूँथे हुए आटे की लोई बनाकर थोड़ा गोल गोल बेल ले, फिर इसमें भरावन की सामग्री को भर कर लोई को बंद कर दें। फिर इसे धीरे धीरे गोल बेलें।
फिर बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डालकर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर इसे दोनों तरफ़ सुनहरा होने तक भूनें।
अब पका हुआ आलू बथुआ पराठा एक प्लेट मे निकालकर चटनी , सॉस और दही के साथ सर्व करें।

No comments:
Post a Comment