कुट्टू के आटे के टार्ट व कैरमल सॉस
सामग्री टार्ट : -
कुट्टू का आटा : 1 प्याला
देसी घी : 2 चम्मच
नमक : 1 चुटकी
चीनी : 1/4 चम्मच
सामग्री फीलिंग : -
चीनी : 1/2 प्याला
क्रीम : 1/2 प्याला
केला : 1
रोस्टेड मूंगफली : 2 चम्मच
तुलसी के पत्ते : 10 -12
विधि : -
एक प्याले में डालेंगे कुट्टू का आटा, देसी घी,नमक ,चीनी और पानी डालकर उसका सख्त आटा बना लेंगे ।
इसके टार्ट बनाने के लिए लेंगे टार्ट मोल्ड और उसे पर बने हुए आटे में से एक नींबू के आकार का आटा लेंगे और मोल्ड़ के पहले बीच में फिर चारों तरफ फैला देंगे ।
इस तरह से सारे मोड बनकर तैयार कर लेंगे ।
अब एक भारी तले वाली कढ़ाई को गैस पर रखेंगे ।
और बिना इसे प्री हिट करें इसमें रखेंगे तैयार मॉडल और ठक्कर इसे 10 - 15 मिनट के लिए बेक कर लेंगे ।
जब मोल्ड ठंडा हो जाए
इनमें से बने हुए टार्ट निकाल लेंगे
अब एक कढ़ाई में डालेंगे आधी कटोरी चीनी और तेज गैस पर इसे कैरेमलाइज कर लेंगे और इसे भी गैस से उतर कर ठंडा कर लेंगे फिर इसे मिक्सी जर में डालेंगे और डालेंगे आधा कला काटकर और डालेंगे रोस्टेड मूंगफली भी सभी को अच्छे से ग्राइंड कर लेंगे और एक अच्छा सा कैरेमल सॉस तैयार कर लेंगे ।
कुछ बनाना की स्लाइस भी काट कर रख लेंगे ।
बना हुए टार्ट में कैरेमल सॉस डालकर उसे बनाना की स्लाइस से और रोस्टेड मूंगफली और तुलसी के पत्ते से सजाकर सर्व करेंगे या खुद खाएंगे ।
इन टेटस को आप व्रत से पहले भी बना कर रख सकते हैं और कैरेमल सॉस भी बनाकर फ्रिज में तैयार करके रख सकते हैं ।
बहुत ही हेल्दी और टेस्टी यह कुट्टू के तट कैरेमल सॉस के साथ बनकर तैयार हो जाएंगे ।
No comments:
Post a Comment