Post Page Advertisement [Top]


*तर्किश पिज़्ज़ा /बोट पिज़्ज़ा पाइड पिज़्ज़ा

/ रेसिपी*

*आटा सामग्री:*

- मैदा: 250 ग्राम
- दही: 125 ग्राम
- नमक: 1/2 चम्मच
- चीनी: 2 चम्मच
- तेल: 1-2 चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1 चम्मच
- बेकिंग पाउडर: 1 चम्मच

*पिज़्ज़ा सामग्री:*

- पिज्जा सॉस: 1/2 प्याला
- चीज़ स्प्रेड: 1/2 प्याला
- चीज डाइस: 1/2 प्याला
- शिमला मिर्च कटी: 1/2 प्याला
- टमाटर कटे: 1/2 प्याला
- हरी मिर्च बारीक कटी: 2
- स्वीट कॉर्न: 1/4 प्याला
- ब्लैक ओलिव्स: 1/4 प्याला
- बेसिल लीव्स: 10-12
- चिली फ्लेक्स: 3 चम्मच
- ओरिगैनो: 3 चम्मच
- बटर: 2-3 चम्मच
- काले सफेद तिल: 2-3 चम्मच

*विधि:*

1. *आटा बनाना:*
- एक बड़े बाउल में मैदा डाले, उसके बीच में गड्ढा करें उसमें डालें दही, नमक, चीनी, तेल, बेकिंग सोडा, और बेकिंग पाउडर डालकर सबको मिलाते हुए इसका आटा नरम और चिकना होने तक गूंथें।अगर जरूरत पड़े तो उसमें पानी मिलाएं।
- आटे को 30 मिनट के लिए रख दें ताकि वह सेट हो जाए।
2- आटे को चार बराबर भागों में बांट लें।
- प्रत्येक भाग को बेलन से बेलकर बोट शेप में पिज़्ज़ा बेस बनाएं।
3. इसके चारों किनारो पर थोड़ी जगह छोड़ते हुए थोड़ा-थोड़ा डाईस चीज डालें और चीज को कवर करते हुए किनारो को फोल्ड करें ।
- पिज़्ज़ा बेस पर किनारो को छोड़ते हुए बीच में फॉक्स से थोड़ा छेद कर ले जिससे हमारा पिज़्ज़ा अच्छे से सीखे फिर बीच में पिज्जा सॉस फैलाएं।
- चीज़ स्प्रेड, चीज डाइस, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, ब्लैक ओलिव्स, बेसिल लीव्स, चिली फ्लेक्स, और ओरिगैनो डालें।
- किनारे जो फोल्ड किए थे उसके ऊपर बटर लगाए और काले सफेद तिल से सजाएं ।
4. पिज़्ज़ा को ओवन में 200°C पर 12-15मिनट के लिए बेक करें या जब तक कि क्रस्ट सुनहरा न हो जाए।
- पिज़्जा को गर्म परोसें
- इस तरह आप एक होममेड बेस बनाकर पिज़्ज़ा बना सकते हैं
- आपको मिलेगा एक फ्रेश पिज़्ज़ा घर पर ही ।
- इसे आधा मैदा और आधा आटे के साथ भी बनाया जा सकता है ।

- तैयारी का समय : 15 मिनट
- बनाने का समय : 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए : 4

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib