सामग्री : -
फ्लैक्सीड : 1/2 प्याला
पंपकिन सीड्स : 2 चम्मच
सनफ्लावर सीड्स : 2 चम्मच
बादाम : 1मुट्ठी
काजू : 1 मुट्ठी
अखरोट : 1मुट्ठी
किशमिश : 1मुट्ठी
गोंद : 1/4 प्याला
देसी घी : 2 चम्मच
गुड : 1/2 प्याला
इलायची : 4 - 5
काली मिर्च : 8 - 10
विधि : -
कढ़ाई में बिना कुछ डालें सारे सीड्स और ड्राई फ्रूट्स को ड्राई रोस्ट कर लेंगे और एक प्लेट में निकाल लेंगे ।
सभी को ठंडा होने देंगे ।
अब लगभग एक बड़ा चम्मच घी डालेंगे और उसमें गोंद डालकर उसे क्रिस्पी होने तक सेख लेंगे ।
इसे भी एक प्लेट में निकाल लेंगे
फ्लैक्सीड को मिक्सी में पल्स मोड पर पीसकर एक बॉउल में निकाल देंगे ।
इसी तरह सब ड्राई फ्रूट्स को भी दरदरा पीस लेंगे और इसे भी बॉउल में निकाल लेंगे ।
गोंद को भी दरदरा कर लेंगे , मिक्सी में या इमाम दस्ते में । और इसे भी डालेंगे बोउल में ।
सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और इसमें डालेंगे इलायची और काली मिर्च का पाउडर ।
अब पैन में एक चम्मच घी डालेंगे और इसमें टुकड़े किया हुआ गुड डालेंगे और गुड पिघल जाए बस इतना ही उसे पकाएंगे ज्यादा नहीं पकाएंगे।
इन सब चीजों को डालेंगे गरम किए हुए गुड में
अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
अब मिश्रण को हल्का ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लेंगे तैयार है अलसी यानी फ्लैक्सीड के लड्डू इसे बनाकर रख लेंगे और महीने भर तक भी खराब नहीं होते ।
बहुत सारे इसके हेल्थ बेनिफिट है
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है
वेट लॉस में भी मदद करता है
आंखों के लिए भी बहुत अच्छा है
सर्दियों में जरूर खाना चाहिए
No comments:
Post a Comment