Post Page Advertisement [Top]

बुद्धा बॉउल
सामग्री किनोवा पुलाव : -
किनोवा : 1 प्याला
तेल : 1बड़ा चम्मच
हींग : 1चुटकी
जीरा : 1/2 चम्मच
अदरक ग्रेटेड : 1/2 चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी : 1चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
काली मिर्च : 1/2 चम्मच

सामग्री ड्रेसिंग : -
ताहिनी पेस्ट : 2 चम्मच
मेपल सिरप  : 2  चम्मच
मस्टर्ड सॉस : 1चम्मच
नींबू का रस : 1/2 चम्मच
नमक :  स्वाद अनुसार
काली मिर्च : 1/2 चम्मच
पानी : 1/2 ग्लास

सामग्री चना : -
उबले चने : 1 प्याला
लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर : 1 चम्मच
भुना जीरा पाउडर : 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
नींबू का रस : 1 चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी : 1 चम्मच
बारीक कटा धनिया पत्ती : 1चम्मच
तेल : 1+1 चम्मच
हिंग : 1चुटकी
जीरा : 1/2 चम्मच 
अदरक ग्रेटेड : 1/2 चम्मच

सामग्री : -
टोफू : 200 ग्राम
तेल : 2 चम्मच
नमक : 1/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/4 चम्मच

बुद्धा बोल /बाउल सामग्री : -
ब्रांच पालक कुछ पत्तियां
तैयार किनोवा 
तैयार चना
स्टीम कुक ब्रोकली पांच सात डैंठल
तैयार टोफू : पांच सात पीस
खीरा स्लाइस : पांच सात पीस
चेरी टोमटो : पांच सात पीस
स्नो पीज : पांच सात पीस
दो-तीन चम्मच तैयार ड्रेसिंग
लगभग एक चम्मच काले तिल

विधि : -
किनोवा को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मसल मसल कर दो तीन पानी से धो लेंगे और 5 मिनट के लिए डूबते हुए पानी में भिगोकर रख देंगे ।
5 मिनट बाद एक पेन में डालेंगे तेल, और जब तेल गर्म हो जाए उसमें डालेंगे हींग , जीरा , अदरक ग्रेटेड, फिर डालेंगे बारीक हरी मिर्च और उसमें भीगे पानी में से किनोवा निकाल कर उसे एक डेढ़ मिनट के लिए सेक लेंगे , फिर उसमें डालेंगे की किनोवा से डेढ़ गुना पानी और इसमें एक बार आने देंगे और उसमें डाल देंगे सभी मसाले भी फिर गैस पर ढककर इसे पानी खत्म होने तक पकाएंगे यानी 5 मिनट पकाएंगे
गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे।
हम तैयार कर लेंगे चना भी : -
उबले हुए चने में छौक वाली सामग्री को छोड़कर सभी सामान मिलाकर उसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
फिर से भी एक पेन में तेल डालकर हींग जीरा अदरक डालकर मसाला बोले उसमें डालेंगे और उलट पलट करके निकाल लेंगे ।
अब तैयार कर लेते हैं टोफू : -
टोफू को हम मनचाही आकार में काट कर तैयार कर लेंगे
अब पेन में डालेंगे एक चम्मच तेल और उसमें टोफू को रखकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेख लेंगे । फिर उसमें सारे मसाले डालेंगे और उतार लेंगे।

अब तैयार कर लेंगे इसके लिए ड्रेसिंग भी 
एक बॉल में डालेंगे ड्रेसिंग के सभी सामग्री और हल्का सा पानी डालकर इसे तैयार कर लेंगे एक साइड पर रख लेंगे ।


अब तैयार कर लेते हैं हमारा बुड्ढा बोल ।
बाउल में रखेंगे सबसे पहले तैयार किया हुआ किनोवा, मसाला चना, सिके हुए टोफू , और बाकी का सभी सामान भी लगा देंगे ऊपर से डालेंगे ड्रेसिंग थोड़ी सी काली मिर्च और नमक भी ऊपर से डाल सकते हैं और डाल देंगे काले तिल और सफेद तिल ऊपर से बहुत ही हेल्दी और सुंदर बाउल हमारा बनकर तैयार हो जाएगा । 
जो कि बदलते हुए मौसम में हम अपने डाइट में शामिल करेंगे तो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होगा
हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib