Post Page Advertisement [Top]

सामग्री खमन ढोकला : -
बेसन : 1 कटोरी
दही : 1/2 कटोरी
पानी लगभग : 1/2 कटोरी
नमक : 3/4 चम्मच
हल्दी : 1 चम्मच
गरम मसाला : 1/2 चम्मच
चीनी : 1 चम्मच
तेल : 1चम्मच
ईनो : 1पाऊच

सामग्री तड़का : -
तेल : 1 बड़ा चम्मच
हींग : 1/4 चम्मच 
राई : 1/2 चम्मच
सफेद तिल : 1 चम्मच
करी पत्ता : 8 - 10
हरी मिर्च लंबी कटी हुई : 1-2

भरावन के लिए : -
हरी चटनी/ चिली सॉस : 3 - 4 चम्मच
मीठी चटनी : 2 - 3 चम्मच
बारीक कटी ककड़ी  : 1 - 2
बारीक कटा टमाटर : 1
हरी मिर्च बारीक कटी हुई : 1 
सलाद मसाला : 1/2 चम्मच
दही फेटा हुआ : 2 - 3 चम्मच
नमकीन बारिक : 2 - 3 चम्मच

इनो को छोड़कर ढोकले की सभी सामग्री को एक बॉउल में डालेंगे और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना लेंगे ।
इस बैटर को 10 - 15 मिनट ढककर भीगने रख देंगे ।
फिर इस बैटर में डालेंगे एक इनो का पैकेट और चम्मच से एक ही डायरेक्शन में इसे 1 /2 मिनट के लिए हिलाऐगे ।
अब गैस पर एक बर्तन में लगभग 1 इंच ऊंचाई तक पानी गर्म होने रख देंगे । और इसमें रखेंगे एक स्टैंड और उसके ऊपर एक प्लेट ।
अब एक कटोरी और चाहे तो उसे छोटी एक कटोरी या कुछ कांच का बोल जो कटोरी से छोटा हो दोनों को ग्रीस कर लेंगे , कटोरी को अंदर की तरफ से और छोटी कटोरी को बाहर की तरफ से ग्रीस कर लेंगे,
अब बड़ी कटोरी में छोटी कटोरी को उल्टा रखेंगे और उसमें डालेंगे चम्मच की सहायता से बनाया हुआ बैटर, और ईस कटोरी को रखेंगे पानी के ऊपर रखी प्लेट के ऊपर और एक प्लेट से बड़े बर्तन को ढक देंगे जिससे भाप बाहर नहीं निकले 15:20 मिनट के बाद चक्कू डालकर चेक कर लेंगे चक्कू साफ निकल इसका मतलब हमारा जो ढोकला है वह तैयार हो गया है ।
इन्हें ठंडा होने पर धीरे से पहले बड़ी वाली कटोरी में से निकलेंगे फिर छोटी कटोरी भी इसमें से निकाल लेंगे इस तरह हमें मिल जाएगी खमन वाली कटोरी ।
खमन वाली कटोरी में अंदर की तरफ हरी चटनी लगाएंगे और 
अब इसमें भरेंगे कुछ सब्जियों उन्हें बारीक काट लेंगे ऊपर से डालेंगे दोनों तरह की चटनी, फेटा हुआ दही 
और थोड़ी सी नमकीन भी इस पर डाल देंगे ।
अब एक पेन में गर्म तेल करेंगे और उसमें डालेंगे हींग , राई ,सफेद तिल, कड़ी पत्ता ,हरी मिर्च बारीक लंबी कटी हुई और इस तरह तड़का तैयार हो जाएगा और उसे डाल देंगे बनाई हुई खमन कटोरी चाट पर 
तैयार है खमन कटोरी चाट खाने के लिए ।
बनाने का समय 20 - 25 मिनट
सब्जियां डालने से बहुत ही हेल्दी हो जाता है और पचने में आसान रहता है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib