Post Page Advertisement [Top]

अरबी के पत्ते का ढोकला या पात्रा
सामग्री पात्रा : -
अरबी के पत्ते : 7
बेसन : 1 प्याला 
हींग : 2 चुटकी
नमक : स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
धनिया पाउडर  : 1 चम्मच
हल्दी पाउडर  : 1/2 चम्मच
तिल  : 1 चम्मच
अदरक पेस्ट  : 1/2 चम्मच
हरी मिर्ची पेस्ट : 1 चम्मच
इमली का पानी : 4 बड़ी चम्मच

सामग्री तड़का के लिए : -
तेल : 1 बड़ा चम्मच
हींग : 1 चुटकी
राई : 1/2 चम्मच
तिल : 1 चम्मच
करी पत्ता : 8 - 10
हरी मिर्ची  : 2 टुकड़ों में

विधि :
सबसे पहले अरबी के पत्तों को नमक के पानी से धो लें। और पेट के बीच वाली मोटी डंडी को कट कर ले अब बेसन में स्वादानुसार लाल मिर्च, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच तिल्ली, हींग, थोड़ा-सा तेल का मोयन और नमक डाले तथा उसे फेंट कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

अब बेसन के घोल में से थोड़ा-सा बेसन हाथ में लेकर पत्तों के उलटी साइड की तरफ लगाएं और रोल करें, रोल करते समय उसके ऊपरी हिस्से पर भी बेसन की परत लगाती जाएं। इसी तरह सभी पत्ते तैयार कर लें।

अब एक भगोने में पानी गरम करके उस पर एक चलनी रखें। चलनी पर तेल का हाथ घुमाएं और तैयार अरबी के पत्ते स्टीम करने के लिए रख दें।

करीब 10-15 मिनट बाद चाकू लगाकर देख लें कि पत्तों पर बेसन तो नहीं चिपक रहा है। अगर बेसन चाकू पर चिपका रहा हो तो थोड़ी देर और पत्तों को भाप में पकने दें। तत्पश्चात आंच बंद करके पत्तों को एक थाली में निकाल लें और ठंडे होने पर उनको पीसेस में काट लें। थाली में रखे पत्तों पर मिर्च, हल्दी, नमक, टाटरी डालकर मिक्स कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएं फिर हींग, तिल्ली डालकर पत्तों को डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से गरम मसाला बुरक कर हरा धनिया से सजाएं और सर्व करें ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib