मिसल पाव के लिए आवश्यक सामग्री
मटकी दाल - ½ कप
नमक - 1.5 छोटी चम्मच
तेल - 3 बड़े चम्मच
सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
करी पत्ता - 10-12
अदरक - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट की हुई
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
टमाटर - बारीक कटे हुए
हींग - ½ पिंच
हल्दी - ¼ छोटी चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 2 छोटी चम्मच
गोड़ा मसाला - 1 चम्मच
गुड़ - 1 छोटी चम्मच
नींबू - ½
हरा धनिया - 2-3 छोटी चम्मच
दाल उबालने की विधि : -
½ कप मटकी की दाल को धो कर पानी (दाल से दुगुना पानी डालना है) में ढक कर 10-12 घंटे के लिए या ( रातभर ) भिगो कर रखिए ।
कुकर में अंकुरित दाल, 1 कप पानी, ½ छोटी चम्मच नमक और ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिलाएं , कुकर बंद करके इसे एक सीटी आने तक तेज़ फ्लेम पर पकाएं , गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने दीजिए ।
मसाला बनाने की विधि : -
पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए ,फ्लेम धीमी करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने, ½ छोटी चम्मच जीरा, 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 10-12 करी पत्ता, 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक और 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिए. इन मसालों को हल्का भूनिए, फिर इसमें 2 टमाटर बीज हटा कर बारीक कटे हुए और 1 छोटी चम्मच नमक डालिए ।
अब टमाटर को बिल्कुल मैश होने तक पकाएं. हल्का मिला कर इसमें ½ पिंच हींग डाल कर मिलाएं, फिर ढक कर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकाएं, टमाटर को मैश होने तक पकाएं , फिर गैस बंद कर देंगे और इन्हें ठंडा होने दे । और ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लेंगे ।
फिर एक कढ़ाई को गैस पर रखेंगे और उसमें डालेंगे यह बनाया हुआ पेस्ट और मीडियम और धीमी गैस पर 10 से 15 मिनट पकाएंगे और इसमें डाल देंगे उबली हुई मटकी या मौठ की दाल और दाल को जिस पानी में उबाल था उसे भी धीरे-धीरे कर कर इसमें डाल देंगे , अब दाल को जब तक पकाएंगे जब तक की तेल नहीं छोड़ दे ।
इस तरह हमारे मिसल बनकर तैयार हो जाएगी । इसमें डाल देंगे थोड़ा सा नींबू का रस और धनिया पत्ती भी
मिसल पाव परोसने की विधि : -
बाउल में मिसल डालिए मिसल के ऊपर थोडी फरसान और हरा धनिया , नींबू डाल कर मिसल पाव को परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए ।
और साथ में रखिए पाव, पसंद का सलाद और नींबू ,फरसान ।
तैयार है हमारे स्वादिष्ट मिसल पाव
सुझाव Suggestions
अगर प्याज खाना पसंद करते हैं, तो जीरा और सरसों भूनने के बाद बारीक कटी हुई एक प्याज डाल कर भूरी होने तक भूनिए बाकी सब विधी के अनुसार करें.
मिसल पाव, महाराष्ट्र का तीखा और चटपटा स्ट्रीट फूड
No comments:
Post a Comment