Post Page Advertisement [Top]

बचे हुए बिस्कुट से ग्लास केक कढ़ाई में
सामग्री : -
बिस्कुट का चूरा लगभग एक गिलास
पाउडर शुगर दो चम्मच
दूध 3/4 कप 
ईनो 3/4 पाउच

विधि : -
बिस्कुट के डब्बे में लास्ट में जो चुरा बच जाता है उसे हम इकट्ठा कर लेंगे
इसको मिक्सी में पीस कर के अच्छे से चुरा बना लेंगे 
इसे एक बॉउल में निकाल लेंगे
और इसमें डालेंगे चीनी और दूध डालकर इसका फ्लोइंग कंसिस्टेंसी वाला बैटर बना लेंगे ,
अब लास्ट में डालेंगे ईनों का पाउच और बैटर को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
जब तक यह कर रहे थे गैस पर कढ़ाई को ढक्कन लगाकर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लेंगे 
कढ़ाई में रखेंगे एक स्टैंड और उसके ऊपर एक प्लेट ।
अब बने हुए बैटर को चम्मच की सहायता से एक स्टील के गिलास में 3/4 तक भरेंगे।
और इस क्लास को रखेंगे प्लेट के ऊपर और धक देंगे ढक्कन से लगभग 25 - 30 मिनट बाद यह गिलास केक बनकर तैयार हो जाएगा इसे चेक करने के लिए इसमें एक चाकू डालकर देखेंगे अगर वह क्लीन वापस निकलेगा इसका मतलब केक हमारा बनकर तैयार हो गया है गैस बंद कर देंगे ।
गिलास को निकाल कर गैस पट्टी पर रख लेंगे और ठंडा होने देंगे ठंडा होने पर चारों तरफ से चाकू अंदर डालते हुए केक को लूज कर लेंगे और गिलास को किसी प्लेट पर रखकर उल्टा कर देंगे इस तरीके से गिलास जितनी साइज वाला केक बनाकर तैयार हो जाएगा इसे हम चक्कू की सहायता से गोल-गोल राउंडल में काट लेंगे और सर्व कर कर देंगे
इस तरह से बचे हुए बिस्किट भी काम आ जाएंगे और बढ़िया सा केक भी खाने को मिल जाएगा ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib