Post Page Advertisement [Top]

बीटरूट रायता
सामग्री : -
दही : 1 प्याला
बीटरूट : 1/2
पुदीना पत्ती : 8 -10
हरी मिर्च बारीक कटी : 1
सफेद नमक : 1 /4 चम्मच 
काला नमक  : 1 /4 चम्मच 
भुना पिसा जीरा : 1 /4 चम्मच 
काली मिर्च पाउडर : 1/4चम्मच 
विधि : -
सबसे पहले बीटरूट को छीलकर टुकड़ों में कर लेंगे और उबाल लेंगे।
एक प्याले में डालेंगे फेटा हुआ दही
फिर उसमें डालेंगे बारीक कटे उबले बीटरूट के टुकड़े ।
और डाल देंगे पुदीना की पत्तियां भी हाथ से तोड़कर और डाल देंगे हरी मिर्ची भी बारीक कटी हुई, फिर सभी मसाले डाल देंगे , और सब कर देंगे बाउल में ऊपर से सजा देंगे कुछ पुदीने की पत्तियां और बीटरूट के टुकड़ों से ।
तैयार है बीटरूट का रायता
यह आयरन से भरपूर है
खून की कमी को दूर करता है 
दो से तीन व्यक्तियों के लिए पूर्ण है
तैयारी का समय 5 मिनट
बनाने का समय 2 मिनट
5 से 7 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib