अन्नानास /पाइनएप्पल का रायता -
गाढे़ मलाईदार दही में चीनी के साथ पके हुये अनन्नास के टुकड़ों को मिलाकर बनाया हुआ अनन्नास का खट्टा मीठा रायता साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है और खाने के बाद स्वीट डिश के रूप में भी
आवश्यक सामग्री -
फैंटा हुआ दही - 250 ग्राम
कटे हुये अन्नानास - 1/2 कप (100 ग्राम)
चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि -
अन्नानास का रायता बनाने के लिये 100 ग्राम अन्नानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटिये
अन्नानास के टुकड़ों को पैन में डाल कर थोड़ा सा पका लीजिये ताकि अन्नानास का कच्चापन खत्म हो जाये ।
अन्नानास को हल्का सा पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये. पकाये हुये अन्नानास को एक प्लेट में निकाल लीजिये और ठंडा होने दीजिये।
अन्नानास के ठंडे होने के बाद, फैंटे हुये दही में डाल लीजिये. साथ ही साथ नमक और सभी सामग्री के मिलने तक मिला लीजिये.
तैयार अन्नानास के रायते के ऊपर जरा सा भुना जीरा पाउडर डाल कर गार्निश कर लीजिये. अन्नानास का रायता परोसने के लिये तैयार है,
ताजा अन्नानास उपलब्ध न हो तो आप फ्रोजन अन्नानास भी ले सकते हैं.
अन्ननास के रायते में सामान्य नमक की जगह सैंधा नमक का प्रयोग करके व्रत में भी उपयोग कर सकते हैं.
No comments:
Post a Comment