खीरा रायता
सामग्री : -
दही - 1 कप ( 200 ग्राम)
खीरा - 1 मीडियम आकार का
हरी मिर्च -1 बारीक कटी हुई)
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधा (लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं)
नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से कम)
काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
भुना जीरा - 3/4 छोटी चम्मच
हरा धनियां - 1 - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि -
दही को फैट लीजिये
खीरा को छीलिये, दोनों तरफ से आधा आधा इंच काट कर निकाल दीजिये, धोइये, छीलिये, कद्दूकस कर लीजिये।
कद्दूकस किये हुया खीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरा धनियां और आधा भुना हुआ जीरा पीस कर, दही में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आपका खीरे का रायता तैयार है।
रायते को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से बचा हुआ जीरा पाउडर डाल कर सजाइये. खीरे का रायते को खाने के साथ परोसिये और खाइये ।
इसमें यह वाला मसाला भी डाल सकते हैं ।
एक चम्मच जीरा
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच सेंधा नमक
1/4 चम्मच हींग
1/4 चम्मच पुदीना पाउडर
इन सभी को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लेंगे इस तरह हमारा मसाला तैयार हो जाएगा ।
यह मसला व्रत में भी खाया जा सकता है ।
और जितनी आवश्यकता हो उसे हिसाब से मसाला डाल देंगे ।
इस मसाले को बनाकर रख लेंगे और सभी रायतो में डाल सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment