Post Page Advertisement [Top]

आलू का रायता

खाने के साथ रायता हो तो खाने में मजा दुगुना हो जाता है. रायते खाने के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं साथ ही पाचन को दुरुस्त रखते हैं. आलू का रायता झटपट बन जाता है. आईये आलू का रायता बनायें

आवश्यक सामग्री - 
दही - 200 ग्राम (1 कप) (फैंटा हुआ)
आलू - 2 ( उबले हुये )
हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी हुई )
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच ( भुना हुआ पाउडर )
हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
सादा नमक -  1/4 छोटी चम्मच 
काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
विधि - 
आलू को छील लीजिए और इसे तोड़कर दही में मिला दीजिए. इसमें सारे मसाले- हरी मिर्च, आधा  हरा धनिया ,लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और आधा जीरा पाउडर मिला दीजिए. चमचे से चलाइए, रायता तैयार है.
रायते को प्याले में निकाल लें । बचा हुआ जीरा पाउडर डाल कर सजायें, हरे धनिये से भी रायते को ऊपर से डाल कर सजा दीजिए.

आलू के रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख सकते हैं, और खाने के समय निकालें. ठंडा आलू का रायता गरमागरम खाने के साथे परोसिये और खाइये ।
आलू के रायते को व्रत में खाने के लिये, सादा और काला नमक की जगह सैधा (व्रत में प्रयोग होने वाला ) नमक डाल कर बनायें.
 
समय - 10 मिनिट,  4 सदस्यों के लिये.

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib