ककड़ी का रायता
सामग्री : -
दही : 1 प्याला
ककडी : 2
पुदीना पत्ती : 8 -10
हरी मिर्च बारीक कटी : 1
सफेद नमक : 1 /4 चम्मच
काला नमक : 1 /4 चम्मच
भुना पैसा जीरा : 1 /4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1 /4 चम्मच
विधि : -
सबसे पहले ककडी को कद्दूकस में घिस लेंगे।
एक प्याले में डालेंगे फेटा हुआ दही
फिर उसमें डालेंगे घिसी हुई ककडी
और डाल देंगे पुदीना की पत्तियां भी हाथ से तोड़कर और डाल देंगे हरी मिर्ची भी बारीक कटी हुई, फिर सभी मसाले डाल देंगे , और सर्व कर देंगे बाउल में ऊपर से सजा देंगे कुछ पुदीने की पत्तियां और ककड़ी
तैयार है ककडी का रायता
दो से तीन व्यक्तियों के लिए पूर्ण है
तैयारी का समय 5 मिनट
बनाने का समय 2 मिनट
5 से 7 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है ।
नोट : ककड़ी को घिसने से पहले चक लेंगे कहीं कड़वी तो नहीं है अगर कड़वी होगी तो उसे काम में नहीं लेंगे ।
अगर रायता ज्यादा देर के लिए रखता हो तो इसमें पहले से नमक नहीं मिले नहीं तो रायता खट्टा जल्दी हो जाएगा ।
अगर आपके पास ताजा पुदीना नहीं हो और सूखा हुआ पुदीना हो तो वह भी डाल सकते हैं ।
यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और गर्मी में ठंडक भी देता है
No comments:
Post a Comment