पनीर पराठा
गेहू का आटा - 1 प्याला
पनीर - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई)
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
हरा धनियां - 1 चम्मच( बारीक कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि : -
आटे को छान कर एक बर्तन में आधा छोटी चम्मच नमक डालकर पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये ।
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये. यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है ।
तवा गैस पर रख कर गरम करिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 6 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये. 2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये , परांठे को ऊपर के दोनों और से तिकोना फोल्ड कर दीजिए फिर नीचे वाला हिस्सा बन्द कर दीजिये , फिर इस तिकोना पराठे को हल्का सा सूखे आटे में करे और हल्का इस तरीके से बेल की पराठे की शॉप नहीं बिगड़े में तिकोना बना रहे , बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये , दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये , परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में रखिये , सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये ।
पनीर के गरमा गरम परांठे, हरी चटनी , टमाटर सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
No comments:
Post a Comment