Post Page Advertisement [Top]

जर्मन पोटैटो सलाद 
चार लोगों के लिए
10 मिनट में बनकर तैयार
प्रोटीन ,विटामिन ए ,फाइबर से भरपूर
सामग्री : -
आलू एक चौकोर टुकड़ों में
शिमला मिर्च एक चौकोर टुकड़ों में
पनीर 10-12 चौक टुकड़ों में
नींबू का रस एक चम्मच
मेयोनेज़ : 1/4 प्याला
क्रीम : 1/4 प्याला
काली मिर्च : 1/2चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
राई पीसी : 1/2 चम्मच
चीनी : 1 चम्मच
तेल : 2 चम्मच
विधि : -
आलू शिमला और पनीर को चौकोर पीस में काट लेंगे ।
गैस पर एक पेन में तेल डालेंगे और पहले आलू को फ्राई कर लेंगे फिर शिमला मिर्च पनीर और टमाटर को भी इसमें फ्राई कर लेंगे । और इन्हें एक टूथपिक में अरेंज कर लेंगे ।
और एक तरफ रख लेंगे
अब एक प्याले में डालेंगे मेयोनेज़ क्रीम और बाकी सारी सामग्री बीटर की सहायता से अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
और इस ड्रेसिंग को डालेंगे बनाई हुई स्टिक्स पर 
इन्हें रखेंगे फ्रिज में ठंडा होने के लिए और सर्वे करेंगे ठंडा ठंडा ।
तैयार है जर्मन पोटैटो सलाद खाने के लिए ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib