Post Page Advertisement [Top]

मिनी मूंगलेट 
सामग्री मूंग दाल बैटर : -
मूंग दाल एक प्याला
नमक स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर आधी चम्मच
गरम मसाला 1/4 चम्मच
हींग 1 चुटकी
सौंफ 1/4 चम्मच
सामग्री टौपिंग : -
खीरा बारीक कटा आधा प्याला
गाजर ग्रेटेड आधा प्याला
हरी मिर्च बारीक कटी एक एक
अदरक ग्रेटेड 1 टुकड़ा
पनीर मिश्रण : -
क्रम्बल पनीर आधा प्याला
लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
हरी मिर्च बारीक कटी 1 चम्मच
अन्य सामग्री : -
बटर 1 प्याला
हरी चटनी 1 प्याला
टमाटर सॉस 1 प्याला
विधि : - 
मूंग दाल को साफ पानी से धोकर डूबते हुए पानी में लगभग 1 घंटे भीगने रख देंगे।
उसके बाद इसका एक्स्ट्रा पानी निकाल कर एक दो चम्मच पानी डालकर इसे मिक्सी में पीस लेंगे
इसमें डालेंगे सभी मसाले और इसे एक साइड पर रख देंगे ।
सभी सब्जियों को तैयार कर लेंगे
पनीर को भी क्रम्बल कर लेंगे और इसमें सभी मसाले मिला लेंगे
अब गैस पर रखेंगे एक तवा और उसे हल्का सा ग्रीस कर लेंगे और उसमें चम्मच की सहायता से छोटे-छोटे
चीले बना लेंगे 
उसे पर डालेंगे एक-एक करके सभी सब्जियां और डालेंगे पनीर वाला मिश्रण भी चारों तरफ फैला देंगे बटर
और इसे एक दक्कन की सहायता से ढक देंगे । मीडियम और सिम गैस पर इसे एक तरफ से सेख लेंगे ।
जब अच्छे से सीख जाए इससे पलटे की सहायता से पलट देंगे और दूसरी तरफ भी इसे सेख लेंगे ।
जब दोनों तरफ से सीख जाए गैस पर से उतार लेंगे और प्लस में कट लगाकर उसके ऊपर बहुत अच्छा सा बैटर डाल देंगे और टमाटर सॉस और हरी चटनी के साथ गरम-गरम सर्वे करेंगे ।
इसे मूंग पिज़्ज़ा भी कह सकते हैं
और पनीर चीला भी बोल सकते हैं
बच्चे बड़े सभी को यह बहुत पसंद आता है और यह बहुत हेल्दी भी है क्योंकि यह मूंग दाल से बना हुआ है

एक तवे पर लगभग चार चीले एक समय पर बन सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib