गुड बाजरे की मठरी/टिक्की
आवश्यक सामग्री
बाजरे का आटा - 3 प्याला (300 ग्राम)
गुड़ - 1 प्याला (100 ग्राम)
तिल - 1/2 प्याला (60 ग्राम)
तेल मोईन - 1 चम्मच
तेल तलने के लिए
विधि : -
बाजरा की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1/2 कप गुड़ और 1/2 कप पानी डाल कर गुड़ के घुलने तक मिडियम आंच पर चलाते हुए पका लीजिए। गुड़ के घुल जाने पर इसे छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिए। अब 2 कप बाजरा का आटा ले कर उसमें डालेंगे एक चम्मच तेल या घी मोइन के लिए फिर उसे अच्छे से आटे में मिला लेंगे , अब इसमें 1/2 कप सफेद तिल और गुड़ का पानी डाल कर मिला लीजिएक्ष।आवश्यक हो तो थोड़ा सा पानी डाल कर नर्म आटा गूंथ लीजिए।
आटा के गुंथ जाने के बाद उसे अच्छे से 5-6 मिनट तक मसल-मसल कर नरम कर ले ताकि टिक्की में कोई क्रेक ना आए। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। आटे में से थोड़ा सा आटा ले कर उसे हथेलियों के बीच में रख कर हल्का दबाते हुए गोल कर के चपटा कर लीजिए और एक हथेली पर रख कर दूसरी हथेली से हल्का दबाते हुए पतला बड़ा लीजिए।
या फिर दो बराबर की प्लास्टिक शीट लेंगे एक सीट को तेल से ग्रीस कर लेंगे और उसे पर लगा देंगे थोड़ी दूरी पर आटे की लोई और इसके ऊपर रख देंगे दूसरी सीट और दूसरी सीट के ऊपर से हम किसी कटोरी या फिर हाथ से भी इसको प्रेस करके इसकी टिकिया नुमा बना लेंगे इसी तरीके से सारे आटे की टिक्की बना कर तैयार कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसमें छोटा सा आटा डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। आटा तेल में डालने पर वो सिक कर ऊपर आ जाए इसका मतलब टिक्की सेकने के लिए तेल तैयार है। हमें बाजरे की टिक्की सेकने के लिए मध्यम-धीमा गर्म तेल चाहिए।
सर्दियाें के मौसम में बाजरे और तिल की बनी चीजें बहुत फ़ायदेमंद होती है ये शरीर में ताकत और गर्मी देती है। ठंडा हो जाने के बाद ये एक दम क्रिस्पी कुकीज़ की तरह लगती है आप इन्हे बच्चों को बिस्किट के तौर पर दे उन्हें बहुत ही पसंद आएगी।
No comments:
Post a Comment