ज्वार के आटे के लड्डू
सामग्री : -
ज्वार का आटा :1 प्याला(200ग्राम)
देसी घी : 1 प्याला ( 1/4 + 3/4 )
बूरा : 1 प्याला
इलायची पाउडर : 4 - 5
बादाम कतरन : 5 - 7
पिस्ता कतरन : 8 - 10
विधि : -
एक बर्तन में डालेंगे एक प्याला ज्वार का आटा उसमें डालेंगे (मोईन) 1/4 प्याला देसी घी थोड़ा पिघला कर ,
दोनों को अच्छे से मसल कर मिक्स कर लेंगे , और अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर रोटी से थोड़ा सख्त आटा बना लेंगे , हल्का घी का हाथ लगाकर आटे को अच्छे से कर लेंगे कर लेंगे और ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे ।
10 मिनट बाद गैस पर गैस तंदूर गर्म होने रख देंगे और फिर आटे को वापस एकसार करेंगे और इसमें से छोटे-छोटे आटे का पोर्शन लेंगे और हाथ से मुठिया जैसा बना लेंगे , इन मुठिया को गैस तंदूर पर रखेंगे और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लेंगे गैस को मीडियम रखेंगे
तंदूर से एक प्लेट में निकाल लेंगे , और टुकड़ों में कर लेंगे जब यह ठंडा हो जाए इन्हें मिक्सी में पीस लेंगे और स्टील वाली चलनी से छान लेंगे कुछ मोटा-मोटा रह जाए तो वापस उसे मिक्सी में पीस लेंगे ।
इसे बुर बोलते हैं
अब इस बुर में डालेंगे 3/4 प्याला देसी घी और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और डालेंगे एक प्याला छना हुआ बुरा और बाकी सारे ड्राई फ्रूट्स भी इसमें डाल देंगे और सभी को अच्छे से हाथ की सहायता से मिला लेंगे और इससे बना लेंगे लड्डू तैयार है हमारा ज्वार का स्वादिष्ट चूरमा इसे बनाकर रख लीजिए और 8-10 दिन तक जब मन कर खाएं । इसके साथ दाल,बाटी,चटनी ,पापड़ भी सर्वे किया जाता है ।
ज्वार का आटा हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही बेनिफिशियल है
Gultun free ( Sorghum)
Jwar Churma laddu
Winter Spicial
No comments:
Post a Comment