तिल के लड्डू : -
सामग्री : -
तिल – 2 कप (250 ग्राम)
गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
पिस्ता कतरन - 1 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 4 से 5 (पिसी हुई)
घी - 2 छोटी चम्मच
विधि : -
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
तिल भूनिए
भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चम्मच से चलाते हुये, तिल को हल्का भुने ,जब तक चट चट की आवाज आना चालू नहीं हो जाए तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए ।
अब गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये ।
गुड़ में भुने तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर इसमें इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.
हल्के गर्म में ही इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लीजिए और ऊपर से पिस्ता कतरन लगाते जाइए ।
सभी लड्डू बना लीजिए और किसी डब्बे में भरकर रख लीजिए और महीने भर तक खाईय ।
तिल कैल्शियम और विटामिन का बहुत ही अच्छा स्रोत है ।
No comments:
Post a Comment