Post Page Advertisement [Top]

वाइल्ड सैंडविच / जंबो सैंडविच
सामग्री : -
बड़ी ब्रेड : 1 पैकेट (जंबो ब्रेड)
बटर : 1 पैकेट ( 100 ग्राम )
सालसा के लिए : -
शिमला मिर्च बारीक कटी : 1
टमाटर बारीक कटा : 1
हरी मिर्च बारीक कटी : 1
नींबू का रस : 1/2 चम्मच
विबा टमाटर सॉस : 2 चम्मच
कॉलस्लो सलाद : -
पत्ता गोभी : 1 प्याला
गाजर ग्रेटेड : 1 प्याला
विबा वेज मेयोनेज़ : 2 चम्मच

पनीर : 200 ग्राम
सैंडविच मसाला : 2 चम्मच
हरी चटनी चम्मच : 1/2 प्याला
स्वीट कॉर्न उबले हुए : 1 चम्मच
आलू उबला हुआ  : 1 (स्लाइस )
खीरा : 1 (स्लाइस )
तंदूरी सॉस चम्मच : 3 - 4 चम्मच 
शेजवान सॉस चम्मच : 3 - 4 चम्मच 
चिपोटल मेयोनिज़ : 3 - 4 चम्मच 
वेपर चिप्स : 8 - 10
नाचोज चिप्स : 8 - 10
नायलॉन सेव : 2 चम्मच
चीज : 1 प्याला
धनिया पत्ती बारीक कटी : 1 चम्मच
ब्लैक ओलिव : 8 - 10  
नमक : 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
सैंडविच बनाने की विधि : -
सालसा के लिए : -
एक बॉउल में डालेंगे कटे हुए टमाटर शिमला मिर्च , बारीक कटी हरी मिर्च,  नींबू का रस , टमाटर केचप , नमक और लाल मिर्च सभी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और एक तरफ रख देंगे ।
कॉलस्लो सलाद के लिए : -
एक बॉउल में बारीक कटी पत्ता गोभी और ग्रेटेड गाजर और वेज म्योनीज डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे । और इसे भी रख देंगे एक तरफ ।
लेंगे पनीर और इसे काट लेंगे क्यूब्स में और इसमें डाल देंगे मसाला 
( नमक ,मिर्ची, जीरा, हींग ) और इससे भी साइड पर रख लेंगे ।

अब अरेंज करेंगे सैंडविच को
लेंगे ब्रेड की तीन स्लाइस
सबसे पहले ब्रेड की पहली स्लाइस पर लगाएंगे बटर
उसके ऊपर लगाएंगे हरी चटनी
उसके ऊपर डालेंगे बनाया हुआ सालसा , फिर नायलॉन नमकीन ,
फिर डालेंगे उबले आलू स्लाइस,और उसके ऊपर डालेंगे बनाया हुआ मसाला , उसके ऊपर डालेंगे मसाला पनीर , उसके ऊपर खीरा स्लाइस ,
उसके ऊपर डालेंगे ग्रेट करके चुकंदर इसको कलर भी देगा , फिर डालेंगे उबले हुए स्वीट कॉर्न और उसके ऊपर डाल देंगे चुरा करी हुई वेपर्स चिप्स , और सबसे लास्ट में डाल देंगे चीज ग्रेट करी हुई ।
दूसरी स्लाइस पर लगाएंगे बटर और उसे पर लगाएंगे शेजवान सॉस और उसे कंवर कर देंगे पहली ब्रेड पर , और उस पर लगाएंगे तंदूरी मेयोनीज़ , मस्टर सॉस और उसे पर अरेंज करेंगे पहले की तरह ही पनीर के अलावा सारी चीज और उसके ऊपर लगाएंगे, कॉलस्लो सलाद ।
अब तीसरी बेड की स्लाइस पर लगाएंगे चिपोटले मेयोनेज़ और कवर कर देंगे दूसरी वाली ब्रेड को और सबसे ऊपर लगा देंगे बटर और इसे सेख लेंगे दोनों तरफ़ से तवे पर या ग्रील पैन पर
 दोनों तरफ से अच्छे से सेक लेने के बाद गैस पर से नीचे उतारकर गार्निश करेंगे विबा वेज म्योनीज , चिपोटले मेयोनेज़ , ग्रेटेड चीज , थोड़ी सी नायलॉन नमकीन , नाचोज चिप्स चूरा ,थोड़ा धनिया पत्ती,ब्लैक ओलिव्स ,चुकंदर स्लाइस , और मसाले से ।
तैयार है हमारा वाइल्ड सैंडविच 
पूरी फैमिली के लिए एक सैंडविच काफी है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib