सामग्री
टार्ट के लिए : -
तिल एक प्याला
गुड एक प्याला
देसी घी दो तीन चम्मच
इलायची पाउडर 4 - 5
गाजर हलवा के लिए
गाजर घिसी हुई 1 किलो
देसी घी तीन-चार चम्मच
मावा 150 ग्राम/दूध आधा किलो
चीनी 400 ग्राम
पिस्ता कतरन 8 - 10
बादाम कतरन 5 - 7
इलायची पाउडर 4 - 5
विधि : -
एक कढ़ाई में तिल डालकर उसे तीन-चार मिनट के लिए सेक लेंगे ।
निकाल लेंगे एक बर्तन में
अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर टुकड़े में किया हुआ गुड डाल देंगे और गुड़ के पिघलने के दो-तीन मिनट तक उसे पकाएंगे ।
और इसमें डाल देंगे सीके हुए तिल अच्छे से मिक्स कर लेंगे और गैस बंद कर देंगे ।
जब यह हल्का ठंडा हो जाए टार्ट मोल्ड को देसी घी से ग्रीस कर लेंगे , और मोड पर डालेंगे पहले पिसता की कतरन और फिर तिल गुड़ वाला मिश्रण एक चम्मच /हाथ की सहायता से मोल्ड पर डालेंगे और मोल्ड के चारों ओर फैला लेंगे ।
थोड़ी देर इन्हें फ्रिज/बाहर भी में सेट होने रख देंगे ।
गाजर का हलवा तैयार कर लेंगे
और सेट हुए टार्ट को मोल्ड में से बाहर निकाल लेंगे
और उनमें डाल देंगे बनाया हुआ गाजर का हलवा
और उसे सजा देंगे काजू से तैयार है टार्ट
No comments:
Post a Comment