सामग्री : -
रागी आटा : 1 प्याला ( 100 )
देसी घी /बटर : 3/4 प्याला
तिल सफेद पिसे हुए : 3/4 प्याला
तिल काले : 1 चम्मच
तिल सफेद : 2 चम्मच
पाउडर शुगर : 3/4 प्याला
नमक : 1 चुटकी
बेकिंग पाउडर : 1 चम्मच
वनीला एसेंस : 1/2 चम्मच
विधि : -
विधि :-
रागी आटा को 2 - 3 बार थोड़ी ऊचाई से छान लेंगे और एक साइड पे रख लेंगे और प्याला तिल को मिक्सी जार में पल्स कर-कर के दरदरा पीस लेंगे ।
अब पाउडर शुगर और घी /बटर को अच्छे से बीट कर लेंगे जब तक की वो हल्का नहीं हो जाये और फूल जाये फिर उसमे रागी आटा थोड़ा -थोड़ा मिलाएंगे इसको हाथ से अच्छे से मिक्स कर लेंगे जिससे गुटले नहीं हो और पिसे हुए सफेद तिल भी मिक्स कर लेंगे और आटा बन जाएगा अगर जरुरत हो तो दूध 1-2 चम्मच मिला सकते है और 15-20 मिनट के लिए रख देंगे |
अब एक प्लेट में डाल लेंगे काले और सफेद दोनों तिल
अब इस मिक्स से किसी भी आकर के बिस्कुट बना लेंगे और बिस्किट को प्लेट में रखें दोनों तिलों में लपेट लेंगे ।
बेकिंग ट्रे में तेल/घी लगा कर थोड़ी -थोड़ी दुरी पर रख देंगे |
फिर माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर 180 पे प्री हीट करके 18-20 मिनट के लिए बेक कर लेंगे ,फिर जाली पर निकालकर ठंडा कर देंगे ।
इसे गरम -गरम भी खाया जा सकता है और ठंडा करके 1 महीने तक भी खाया जा सकता है
नोट :- इसे एयर टाइट कंटेनर में रख देंगे .........
इसको कुकर और पेन में भी बना सकते है ........
ये बहुत हेल्थी बिस्कुट है.............
No comments:
Post a Comment