सामग्री
6 लोगों के लिए
1 कप मैदा
1 कप गुनगुना दूध
1/2 कप चीनी पाउडर
1 चम्मच बेकिंगपाउडर
1/2 चम्मच सोडा
3 चम्मच तेल
3चम्मच दही
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 चम्मच रसमलाई एसेंस
1 चुटकी पीला रंग
रसमलाई दूध के लिए
1/2 किलो फुल क्रीम दूध
3 चम्मच मिल्क पाउडर
1 चम्मच रसमलाई एसेंस
4 चम्मच चीनी
1 चम्मच केसर वाला दूध
1 चम्मच कटी हुई मिक्स मेवा (बादाम, काजू, व पिस्ता)
विधि : -
एक कढ़ाई में 1 गिलास पानी डाल कर स्टीम होने के लिए रखे |
एक बडे़ बाउल में मैदा, चीनी, सोडा, बेकिंग पाउडर को छान कर निकाल ले |
अब इसमें चीनी व दही को मिक्स करें |फिर इसमें तेल मिक्स करके उसका केक का घोल तैयार करें |
इसमें सभी एसेंस भी मिक्स करे |
कटोरीयो को तेल से हल्का सा चिकना करे |
इन कटोरियो में आधा आधा कटोरी बराबर केक का घोल डाले व एक दो बार थपथपा कर इन कटोरी को स्टीम में बेक होने के लिए ढक कर 20-25 मिनट के लिए रखे |
केक के बन जाने पर चाकू से चैक करे कि वो बीच में कच्चा तो नहीं है | बाहर निकाल ले | कांटे की सहायता से उसको हल्का सा गोद ले |
एक कढ़ाई में दूध को घीमी गैस पर उबलने रखे, और एक कटोरी में मिल्क पाउडर ले थोड़ा सा दूध डालें और अच्छा सा घोल ले और इसे गैस पर रखें दूध में लगातार हिलाते हुए उबाल आने तक पकाए ,जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाऐ तब इसमें चीनी इलायची पाउडर, रसमलाई एसेंस व केसर वाला दूध मिक्स करे | आधी कटी हुई मेवा भी मिक्स करे |
इस दूध को इन कटोरी वाले केक के ऊपर डाले, पुनः एक बार फिर से डाले | कटी हुई मेवा डाल कर सर्व करे | रसमलाई कटोरी केक तैयार है |
No comments:
Post a Comment