Post Page Advertisement [Top]

खजूर रोल 
सामग्री
200 ग्राम खजूर
25 ग्राम बादाम
25 ग्राम काजू
20 ग्राम पिस्ता
2 - 3 टी स्पून खस खस
2 टी स्पून घी
कुकिंग निर्देश
स्टेप 1
सबसे पहले खजूर के अंदर की गुठलियों को निकाल ले और फिर खजूर को मिक्सी में डालकर मोटा मोटा पीसले। याद रहे हमें खजूर का ज्यादा बारीक पेस्ट नहीं बनाना है।

अब एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें, पैन में खसखस डाल कर हल्का सा भुनले। इस बात का ध्यान रखें कि खसखस को ज्यादा नहीं भूनना है। बस थोड़ा सा हल्का कलर बदलने तक भूनें और फिर एक प्लेट में निकाल कर रख दे.
अब काजू बादाम और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और आधी चम्मच घी डालकर हल्का सेक ले और अलग प्लेट में निकालकर रख दें।
 उसी पैन में लगभग एक चम्मच देसी घी डालकर खजूर को नरम होने तक पकाएं फिर ड्राई फ़्रूट मिक्स करे. अच्छे से २ मिनिट तक पकाए । जब तक मिश्रण कढ़ाई नहीं छोड़ दे ।

मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने देंगे
अब खजूर और मेवे का मिश्रण को गोल लंबा ( सिलेंडर शेप) आकार में तैयार करें। अब इसके बटर पेपर पर खस खस और थोड़े से पिस्ता कतरन डालकर चिपका दें और एलुमिनियम फाइल या बटर पेपर इसके ऊपर लपेट दे और 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें।

अब फ्रिज से बाहर निकालें और बटर पेपर हटा दे। अब चाकू से गोल आकार में मिठाई को काटे खजूर रोल (Khajur roll) बनकर तैयार है परोसने के लिए।
यह शुगर फ्री मिठाई है और पहले से बनाकर इसे स्टोर भी किया जा सकता है 15 - 20 दिन तक आराम से चल सकती है ।
तो बना लीजिए दिवाली के त्योहार पर अभी से ही

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib