सामग्री : -
गेहूं का मोटा आटा : - 500 ग्राम
गुड टुकड़ा किया हुआ : - 500 ग्राम
गोंद बारीक टुकड़ा किया हुआ : - 25 ग्राम
घी : - 75 ग्राम
गोला घिसा हुआ : - 50 ग्राम
पानी : - 250 ग्राम
घी गोंद को सेकने के लिए :- 25 ग्राम
विधि : -
एक कढ़ाई लेंगे उसमें घी डालेंगे और आटा भी डाल देंगे और आटे को भूरा होने तक सेक लेंगे गैस बंद कर देंगे ,और आटे को किसी परात में निकाल लेंगे जब तक आटा ठंडा होता है एक दूसरे पैन में पानी डालेंगे और उसमें टुकड़ा किया हुआ गुड डाल देंगे एक चम्मच घी भी डालेंगे और दो-तीन उबाल आने तक इसे गर्म करेंगे इस तरीके से गुड़ की दो तार की चाशनी बन जाएगी, गैस बंद कर देंगे और इससे सिके हुए आटे में डाल देंगे, चम्मच की सहायता से गुड़ की चाशनी और आटे को मिला लेंगे ,क्योंकि यह गर्म होगा इसलिए चम्मच से ही मिक्स करेंगे ,अब गैस पर एक पेन रखेंगे उसमें 25 ग्राम के करीब घी डालेंगे और घी गर्म होने पर उसमें टुकड़े किए हुए गोंद को डालकर चम्मच की सहायता से लगातार हिलाते हुए गोंद को फूला लेंगे ,इस तरीके से गोंद फूल जाएगा और सॉफ्ट भी हो जाएगा, गैस बंद कर देंगे और फूले हुए गोंद को भी आटे में मिला देंगे, और घिसा हुआ गोला भी इसमें डाल देंगे अब इस को अच्छे से मिला लेंगे हाथ से छूने पर अगर छुआ जाता है तब इसके लड्डू बना लेंगे और एक दूसरे बर्तन में रखते जाएंगे ,तैयार हो गए हमारे कसार के लड्डू I आप चाहें तो इसे ओवल शेप भी बना सकते हैं,और बर्फी के रूप में भी जमा सकते हैं I
नोट : - 1आटा मोटा ही होना चाहिए
2.गोंद सीमा हुआ नहीं होना चाहिए अगर सीमा हुआ हो तो उसे थोड़ा धूप लगा ले ,और टुकड़ों में कर ले नहीं तो वह फूलेगा नहीं ,सॉफ्ट नहीं होगा I
3. गुड की दो तार की चाशनी ही बनाएं
4. जब यह मिक्सर हल्का गर्म लगे तब ही इस के लड्डू बनाए नहीं तो लड्डू नहीं बनेंगे
No comments:
Post a Comment