स्वीट कॉर्न पालक सैंडविच
सामग्री : -
ब्राउन ब्रेड / व्हाइट ब्रेड 6 स्लाइस
पालक एक प्याला उबला हुआ
स्वीट कॉर्न एक प्याला उबला हुआ
मैदा एक चम्मच
बटर एक चम्मच
दूध आधा गिलास
काली मिर्च आधी चम्मच
नमक आधी चम्मच
चिली फ्लेक्स आदि चम्मच
बटर सीखने के लिए 1/4 प्याला
टमाटर सॉस 1/4 प्याला
ग्रेटेड चीज दो तीन चम्मच
विधि : -
एक पेन में बटर और मैदा डालकर दो-तीन मिनट तक भून लेंगे ।
फिर इसमें डालेंगे दूध नमक और काली मिर्च और अब इसमें डाल देंगे उबला हुआ पालक और स्वीट कॉर्न
इस मिश्रण को गाढ़ा रखना है ।
गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे ।
अब इसमें चीज और चाहे तो चिल्ली फ्लेक्स डाल दे ।
अब ब्रेड की दो स्लाइस लेंगे और दोनों स्लाइस में यह बना हुआ मिश्रण डाल देंगे और दोनों तरफ बटर लगाकर ग्रील पैन में या सादा तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेख लेंगे
जब अच्छे से सीख जाए इसे गैस पर से उतार लेंगे और बीच में से कट करके सॉस के साथ सर्व करेंगे ।
इसी तरह सारे सैंडविच तैयार कर लेंगे ।
इसे नाश्ते में भी सर्व किया जा सकता है ।
इसे बच्चों को लंच बॉक्स में भी दिया जा सकता है ।
इस तरह हेल्दी सैंडविच खाकर दिनभर बच्चे एनर्जेटिक बने रहेंगे ।
No comments:
Post a Comment