Post Page Advertisement [Top]


पालक स्वीट कॉर्न ओट्स वोफल
सामग्री : -
ओट्स : 1 प्याला
सूजी : 1 प्याला
पालक  : 1 प्याला
हरी मिर्च : 1 कटी 
अदरक आदि इंच टुकड़ा
स्वीट कॉर्न क्रश : 1/2 प्याला
नमक : स्वाद अनुसार (1/2 चम्मच)
लाल मिर्च : 3/4 चम्मच
बेकिंग पाउडर : 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा : 1/4 चम्मच
विनेगर : 1 चम्मच
चीनी : 1 चम्मच

विधि : -
 ओट्स और सूजी को मिक्सी में पीस लेंगे ।
पालक हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लेंगे
एक बॉउल में डालेंगे ओट्स सूजी  पिसी हुई और उसमें डालेंगे पालक वाला पेस्ट और डाल देंगे बाकी सभी सामग्री और इसे एक ही तरफ हिलाते हुए मिक्स कर लेंगे और आवश्यकता अनुसार पानी डाल देंगे बैटर फ्लोइंग कंसिस्टेंसी वाला होना चाहिए ।
5 मिनट इस बैटर को रेस्ट करने देंगे
अब गैस पर एक कढ़ाई में एक गिलास पानी ढककर रख देंगे जब पानी में उबाल आ जाए फिर उसमें रख देंगे एक स्टैंड या कटोरी और उसके ऊपर रख देंगे एक प्लेट 
अब बने हुए बैटर को 3/4 डालेंगे पहले से ग्रीस करे हुए वोफल मोल्ड में 
मोल्ड को थोड़ा टैप कर लेंगे 
और रख देंगे कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर रखी प्लेट पर ,ऊपर से ढक देंगे अच्छे से गैस को फुल पर रखेंगे
लगभग 8-10 मिनट तक पकाएंगे
और टूथपिक डालकर चैक कर लेंगे अगर टूथपिक में कुछ नहीं लगा तो हमारा वह वोफल तैयार हो जाएगा 
 मोल्ड को निकाल लेंगे और ठंडा होने पर इसमें से वोफल निकाल लेंगे
और टमाटर की स्लाइस थोड़े पके स्वीट कॉर्न और चीज डालकर टमाटर सॉस के साथ सर्व करेंगे ।
तैयार हेल्दी वोफल
इसे बच्चों को टिफिन में भी दिया जा सकता है 
किसी पार्टी में भी आराम से सर्व किया जा सकता है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib