Post Page Advertisement [Top]

बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी रिबन पकोड़े / फाफड़ा
सामग्री : -
उबले हुए चावल : 1 प्याला 
बेसन : 1/2 प्याला
नमक : 1 /2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 3/4 चम्मच
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
अजवाइन : 1/2 चम्मच
हींग : 2 चुटकी
तेल तलने के लिए
विधि : -
बचे उबले चावलों को दो चम्मच पानी डालकर मिक्सी में पेस्ट बना लेंगे इस पेस्ट को निकालेंगे और एक बॉउल में डालेंगे और बाउल में तेल के अलावा सभी सामग्री डालकर नरम आटा बना लेंगे ।
इस आटे को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लेंगे।
अब लेंगे नमकीन बनाने वाली मशीन जिससे रिबन जैसे पकोड़े बना सके ऐसी ब्लेड लेंगे ।
मशीन और ब्लेड को भी चिकना कर लेंगे ।
आटे को सिलेंडर शेप बना लेंगे और मशीन में डाल देंगे मशीन से रिबन जैसे पकोड़े बना लेंगे और इन्हें क्रिस्पी होने तक तल लेंगे ।
इन्हें गरम-गरम भी खा सकते हैं और इन्हें ठंडा होने पर किसी एयरटाइट बर्तन में भरकर रख देंगे ।
और 15 - 20 दिन तक आराम से खा सकते हैं ।
तो बचे हुए चावल से इस तरह से बन जाएंगे क्रिस्पी रिबन पकोड़े /फाफड़ा
4 - 5 मिर्ची चीरा लगाकर कढ़ाई में हल्का तल लेंगे और उसके साथ सर्व करेंगे
तैयार है रिबन पकोड़े/फाफड़ा

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib