Post Page Advertisement [Top]

रबड़ी मालपुआ व रोल
सामग्री : -
दूध : 1 किलो
मैदा : 2 चम्मच
देसी घी तलने के लिए 300 ग्राम
मावा : 100 ग्राम
इलायची : 4 - 5
केसर के धागे :  8 - 10
बादाम कतरन : 5 - 7
पिस्ता कतरन : 8 - 10
चीनी : 400 ग्राम 
विधि : - 
दूध को चौड़े बर्तन की कढ़ाई में वन थर्ड होने तक उबालना है ।
यानी रबड़ी नुमा बनाना है
जब हल्का गुनगुना रह जाए इसमें दो चम्मच धीरे-धीरे करके मैदा मिलानी है ।
इसके लिए तई /पेन लेनी होगी और उसमें घी गर्म होने रख देंगे ।
थोड़ा सा घोल चम्मच की सहायता से तेज गर्म घी में डालकर देखेंगे । यदि बैटर बिखरे नहीं तो हमारा घोल परफेक्ट है ।
यदि आवश्यकता लगे तो एक चम्मच के करीब और मैदा मिल सकते हैं ।
और इस तरह बराबर मात्रा में घोल डालकर जितने मालपुए बने बना लेंगे ।
और एक दूसरे बर्तन में हम एक तार की चाशनी बना लेंगे
गरम-गरम मालपुए चासनी में डालते जाएंगे ।
थोड़ी देर रखकर इन्हें चाशनी में से निकाल लेंगे।
और उनके ऊनपर ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे
मावे में एक बड़ी चम्मच चाशनी डालकर हल्का पका लेंगे ।
और रोल बनाने के लिए चासनी वाले मालपुआ में एक डेट चम्मच के करीब मीठा मावा डालेंगे और रोल बना लेंगे और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे ।
मालपुआ और मालपुआ रोल तैयार है ।
किसी भी फेस्टिवल के लिए बहुत ही अच्छी मिठाई है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib