मावा केक : -
मावा : 500 ग्राम
चीनी : 250 ग्राम
बादाम कतरन : 5 - 7
पिस्ता कतरन : 8 - 10
इलायची पाउडर : 4 - 5
विधि : -
एक बाउल में मावा और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे
इस मिक्सचर को डालेंगे ग्रीस करे हुए केक टिन में ।
गैस तंदूर को 5-7 मिनट के लिए प्रिहिट करेंगे और इसमें रख देंगे यह मावा मिक्सर वाला केक टिन गैस की फ्लेम तेज रखेंगे और बीच-बीच में एक दो बार इसे चम्मच की सहायता से हिलाएंगे जब यह लाइट ब्राउन हो जाए गैस बंद कर देंगे।
और सजाएंगे इलायची पाउडर बादाम कतरन और पिस्ता कतरन से
हल्का ठंडा होने पर इसे फ्रीज में सेट होने के लिए रख देंगे ।
इसे काटेंगे केक की शेप में या मनचाहे आकार में ।
तैयार है कान्हा जी को भोग लगाने के लिए मावा केक ।
No comments:
Post a Comment