सामग्री : -
Avocado (एवोकाडो ) : 1
नींबू : 1
खीरा : 1/4
टमाटर : 1
हरी मिर्ची : 1
भुना जीरा पाउडर : 1/4 चम्मच
नमक : 1/4 चम्मच
काली मिर्च पाउडर : 1/4 चम्मच
हरी धनिया की चटनी : 1 चम्मच
बारीक नमकीन : 2 चम्मच
थोड़ी धनिया पत्ती
पापड़ी : 10 - 12
विधि : -
एक पका हुआ एवोकाडो लेंगे और उससे चारों ओर से कट लगा लेंगे लंबाई में इस तरह वह दो पार्ट्स में हो जाएगा और उसके बीच की गुठली निकाल लेंगे ।
फिर उसका पल्प भी निकाल लेंगे छिलका हटा देंगे ।
और एक बॉल में डालकर उसे बारिक पेस्ट जैसा बना लेंगे यह काम चम्मच या कांटे से कर सकते हैं ।
अब उसमें डालेंगे सभी मसाले और अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
फिर एक कटर बोर्ड पर बटर पेपर लगाकर चम्मच की सहायता से डिजाइन बनाते हुए बोर्ड पर फैला देंगे ।
ऊपर से डालेंगे थोड़े से खीरा के के टुकड़े ,टमाटर के टुकड़े, नींबू नमक काली मिर्च । और ऊपर नीचे की साइड पर लगाएंगे पपड़ी।
तैयार है यूनिक सी चाट जो आजकल बहुत ही ट्रेंड में है ।
एवोकाडो बटर बोर्ड चाट बिना बटर बोर्ड के ।
No comments:
Post a Comment