सामग्री : -
घेवर
देसी घी : 25 ग्राम
मैदा : 125 ग्राम
दूध : 2 कप
पानी : 2 कप
बर्फ के टुकड़े : 2 - 3
सामग्री चासनी
एक प्याला चीनी
आधा प्याला पानी
केसर के धागे : 8 - 10
इलायची पाउडर : 2 - 3
विधि : एक बड़े बर्तन में देसी घी डालेंगे और उसमें बर्फ के टुकड़े डाल देंगे ।
और उसे क्रीमी होने तक फैट लेंगे ।
अगर बर्फ रह जाए तो उसे हटा देंगे
अब इसमें डालेंगे थोड़ा-थोड़ा मैदा और दूध और वापस अच्छे से फेंट लेंगे ।
और इस तरीके से थोड़ा-थोड़ा करके मैदा दूध और पानी मिलाकर इसका एक पतला घोल तैयार कर लेंगे ।
गैस पर रखेंगे एक भारी पेंदे वाला बर्तन ।
और उसको देसी घी से आधा भर देंगे ।
ध्यान रहे बर्तन आधा ही भरेंगे ज्यादा भरने से घी बाहर निकल सकता है ।
घी तेज गर्म हो जाए जब उसमें चम्मच या बोतल की सहायता से थोड़ी ऊंचाई से घोल डालेंगे ।
घी से झाग दिखाई देने पर एक दो मिनट रुक कर दूसरा चम्मच घोल डालें
घोल बर्तन के चारों ओर चला जाएगा
ऐसे करके चार पांच बार घोल डालना है
बीच में घोल को चाकू या पतली ठंडी की सहायता से गोल हटाकर जगह बना ले, जिससे घेवर का आकार सही रहे
जिससे घेवर के बीच में छेद बना रहे
एक चम्मच घेवर के चारों और किनारे बनाते हुए डाल दें ।
थोड़ा सा घी एक दूसरे बर्तन में गरम करें ।
और बने हुए घेवर के ऊपर डालें
गैस को मीडियम कर दें
जब घेवर चारों और से सीख जाए
चाकू की सहायता से चारों तरफ से छुड़ाते हुए बीच वाले छेद से निकाल ले
अब इसे एक जाली पर रखें
इसी तरह और भी घेवर बना लेंगे
और जब तक यह झर जाए
हमें इसके लिए चिपचिपी सी चासनी तैयार करनी है ।
और हल्की गुनगुनी चासनी घेवर पर चारों ओर डालनी है ।
चासनी लगाने के लिए घेवर को जाली वाले बर्तन पर रखना होगा और उसके ऊपर चम्मच की सहायता से बनी हुई चाशनी डालनी होगी ।
और इसके ऊपर हम ड्राई फ्रूट डाल देंगे ।
और इसे हम रबड़ी वाला भी बना सकते हैं उसके लिए रबड़ी तैयार करनी होगी ।
और यह रबड़ी चासनी के बाद लगानी होगी ।
और ड्राई फ्रूट्स से सजा देंगे ।
इस तरह घेवर तैयार हो जाएंगे
तीज के फेस्टिवल पर सभी घरों में से खाए जाते हैं अब की बार आप बना कर देखिए घर पर ।
चासनी बनाने के लिए
एक पेन में डालेंगे एक कटोरी चीनी आधी कटोरी पानी और चीनी के गले तक इस लगातार हिलाते हुए पका लेंगे ।
इसमें क्रिस्टल नहीं जमे इसके लिए चौथाई चम्मच नींबू डाल देंगे ।
और नींबू डालने से चाशनी साफ भी हो जाती है । और इसमें 4 - 5 इलायची पीसकर डाल देंगे और 8 - 10 केसर के धागे भी डाल देंगे ।
चिपचिपी सी चासनी होने पर इसे गैस से उतार लेंगे और हल्की ठंडी होने देंगे ।
अब एक बड़ी प्लेट पर एक स्टैंड रखेंगे और उस पर रखेंगे जाली वाली प्लेट और उस पर फिका घेवर रखकर उसमें डालेंगे हल्की गर्म चाशनी घेवर के चारों ओर चासनी डालते जाएंगे ।
जब चाशनी झर जाए इस पर डालेंगे बादाम और पिस्ता कतरन ।
और टुकड़े करके सर्वे कर देंगे या फिर छोटा पीस साबूत भी सर्वे कर सकते हैं ।
इस तरह हमारे घेवर में चासनी चढ़ जाएगी ।
के बाद इसे घेवर पर डालेंगे ।
रबड़ी वाला घेवर बनाने के लिए रबड़ी बनाने का तरीका
लगभग 1 किलो दूध लेंगे और उसे गैस पर चढ़ा देंगे और उसे उबलने देंगे और चारों तरफ से किनारे छुड़ाते हुए उसे बीच में मिक्स कर लेंगे इस तरह रबड़ी तैयार हो जाएगी मावे से थोड़ा पतला इसको रखना होता है।
एक चम्मच की सहायता से इसे लगातार फेटते जाएंगे और एकदम इस स्मूथ बना लेंगे ।
इसे चाशनी लगे हुए घेवर पर चम्मच की सहायता से या फिर पाइपिंग बैग में डालकर घेवर के चारों ओर लगा देंगे और उसके बाद ड्राई फ्रूट से सजा देंगे तैयार हो जाएगा रबड़ी वाला घेवर । जब घेवर परोस ना हो तब ही उसे पर राबड़ी लगाई जाएगी पहले से रबड़ी लगा कर रखने पर घेवर खराब हो जाता है ,घेवर नरम भी हो जाता है ।
तैयार है रबड़ी वाला घेवर
No comments:
Post a Comment