Post Page Advertisement [Top]

चना बटर बोर्ड चाट
सामग्री : -
काबुली चने उबले : 1 प्याला
आलू उबले : 1/2 प्याला
दही 1/2 प्याला चम्मच
हरी चटनी : 1/4 प्याला
मीठी चटनी : 1/4 प्याला
नमक : 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
भुना पिसा जीरा पाउडर : 1/2 चम्मच
पुदीना पाउडर : 1/4 चम्मच
नमकीन : 2 चम्मच
हरा धनिया पत्ती थोड़ी 
हरी मिर्ची बारीक कटी :  2
पपड़ी : 10 - 12
 विधि : - 
पपड़ी को छोड़कर सभी चीजों काबुली चने उबले हुए आलू उबले हुए , चटनी , मसाले को एक बाउल में डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
फिर बोर्ड पर रखेंगे एक गोल बाउल और उसके चारों और डालेंगे मसाला छोले । फिर बाउल को हल्के हाथ से हटा लेंगे ।
 एक बार फिर मसाला चने के ऊपर डालेंगे दोनों तरह की चटनी ,दही ,मसाले और नमकीन थोड़ी धनिया पत्ती और चारों तरफ लगाएंगे पपड़ी ।
इस चाट  को बटर बोर्ड पर ही सर्व करते हैं ।
किटी पार्टी वगैरह में बहुत अच्छी लगती है और हेल्दी भी है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib