काजू पिस्ता रोल
सामग्री : -
काजू टुकड़ी : एक प्याला
चीनी : 1/ 2 प्याला
बादाम : 5 - 7
पिस्ता : 8 - 10
इलायची पाउडर : 1/4 चम्मच
हरा रंग : 4 - 5 बूंद
विधि : -
काजू को पल्स मोड पर चला कर पाउडर बना लेंगे और चलनी से छान लेंगे लास्ट में बचा हुआ दरदरा पाउडर अलग रख लेंगे ।
पिस्ता और बादाम को भी पल्स मोड पर दरदरा पीस लेंगे ।
अब गैस पर एक पेन रखेंगे उसमें डालेंगे चीनी और चीनी से आधा पानी डालेंगे और उसकी चिपचिपी चाशनी बना लेंगे
इसमें डालेंगे काजू का बारीक पाउडर और एक दो मिनट तक लगातार हिलाते हुए पका लेंगे और इसमें डाल देंगे इलाइची भी ।
इस पके हुए मिश्रण में से एक डेढ़ चम्मच काजू का पेस्ट हम डाल देंगे दरदरे पिसे हुए बादाम पिस्ता में और उसमें डाल देंगे दरदरा काजू का पाउडर भी और इसमें डाल देंगे चार-पांच बूंद हरे रंग की और इसके उंगली जितने पतले पतले रोल बना लेंगे ।
काजू के मिश्रण को हल्का देसी घी हाथ पर लगाकर चिकना बना लेंगे
और किसी बटर पेपर पर इसे रख कर चौकोर बेल लेंगे ।
इस पर रखेंगे बने हुए रोल और उसे पर लपेट लेंगे।
अब इस बने हुए रोल में से लगभग 3 इंच जितने रोल बना लेंगे और चाहे तो इसके ऊपर वर्क भी लगा लेंगे ।
तैयार हो जाएंगे हमारे काजू रोल इन्हें 15 - 20 दिन तक खा सकते हैं ।
No comments:
Post a Comment