चॉकलेट फज
सामग्री : -
दूध : 1 किलो
चॉकलेट ग्रेटेड : दो कप
चीनी : 3/4 कप
बादाम कतरन : 5 - 7
पिस्ता कतरन : 8 - 10
विधि : - लेंगे फुल फैट दूध 1 किलो और उसे 1/3 रहने तक उबालेंगे
फिर इसमें डालेंगे चीनी और दो-तीन मिनट तक पका लेंगे ।
इसे निकाल लेंगे कांच के बाउल में
अब आधा भरा हुआ पानी का बर्तन हम रखेंगे गैस पर और उसके ऊपर रखेंगे यह गाड़ा हुआ दूध और इस दूध में डालेंगे कटिंग वाली चॉकलेट और लगातार हिलाते हुए इसे दो-तीन मिनट तक पकाएंगे अब इसमें डालेंगे बटर भी और इसे गाढ़ा होने तक पकाएंगे ।
इस मिश्रण को ट्रांसफर कर लेंगे पहले से ग्रीस की हुई और बटर पेपर लगी हुई बेकिंग ट्रे में ।
ऊपर से डालेंगे बादाम , पिस्ता की कतरन ।
इसे सेट होने रख देंगे फ्रिज में कम से कम 2 घंटे । या जब तक की सेट नहीं हो जाए ।
जब यह सेट हो जाए इसे निकाल लेंगे बेकिंग ट्रे में से और चौकोर पीस में काट लेंगे ।
तैयार है चॉकलेट फज
झटपट बन जाने वाली बहुत आसान रेसिपी है
No comments:
Post a Comment