इंस्टेंट रबड़ी घेवर
सामग्री :
ब्रेड स्लाइस : 4 - 5
दूध : 500 ग्राम
चीनी : 1 कटोरी +2 चम्मच
इलायची पाउडर : 4 - 5
पिस्ता कतरन : 8 -10
बादाम कतरन : 4 - 5
केसर धागे : 5 - 7
विधि :
चौड़े मुंह के कढ़ाई में दूध को हम गाढ़ा होने तक पका लेंगे , और इसमें डालेंगे चीनी और केसर ।
इसे एक तरफ रख लेंगे ।
अब बनाएंगे एक तार वाली चासनी।
इंस्टेंट घेवर बनाने के लिए लेंगे हम ब्रेड की एक स्लाइस लेंगे और इसे गोल कटर या कटोरी की सहायता से गोल काट लेंगे
अब इस गोल कटी ब्रेड स्लाइस को एकदम छोटे गोल कटर से या केक नोजल से बीच में से छोटा छेद और कर लेंगे या फिर डोनट कटर से भी इसे काट सकते हैं यानी हमें इसे डोनट का शेप देना होगा ।
जब तक यह सब कर रहे थे गैस पर घी गर्म होने रख देंगे।
मीडियम हॉट घी में ब्रेड को हल्का भूरा होने तक सेक लेंगे ।
जब डोनट शेप वाली ब्रेड सीख जाए
इससे हल्की गर्म चासनी में डालेंगे और एक 2 मिनट बाद इसे निकाल लेंगे और किसी जाली वाली बर्तन पर रख देंगे जिससे एक्स्ट्रा चासनी निकल जाए ।
ऊपर लगाएंगे तैयार रबड़ी कौन की सहायता से या चम्मच की सहायता से और उसके ऊपर डालेंगे सभी ड्राई फ्रूट्स और सर्वे करेंगे ।
इस तरह हमारे इंस्टेंट रबड़ी घेवर तैयार हो जाएंगे ।
No comments:
Post a Comment