सामग्री:-
बिस्किट का पैकेट :- मारी या कोई सा भी
कोको पाउडर:- 1 चम्मच
दूध:- 2/3 चम्मच
चीनी पाउडर :-1चम्मच
एक मोल्ड
विधि :-
सब बिस्किट को या तो मिक्सी में या किसी प्लास्टिक बैग में डालकर उसका पाउडर बना लेंगे फिर उसे एक बाउल में निकाल लेंगे ,और उसके बराबर के दो हिस्से कर लेंगे एक हिस्से को दूध और चीनी मिलाकर आटा बना लेंगे ,दूसरे हिस्से में चीनी कोको पाउडर डालकर दूध से डो बना लेंगे, फिर इन दोनों आटे को किसी ट्रे में या इसी मोल्ड में सेट होने रख देंगे अब यह सेट हो जाए तो इनको बीच में से कट कर लेंगे (लंबाई में )फिर इन्हें एक प्लेट में मैं अरेंज करेंगे चॉकलेट वाली स्ट्रिप के ऊपर प्लेन वाली स्ट्रिप उसी के पास प्लेन वाली स्ट्रिप्स के ऊपर चॉकलेट वाली स्टिक रख देंगे बीच वाले हिस्से को जोड़ने के लिए दूध की मदद लेंगे हल्का हल्का दूध ब्रश या हाथ की सहायता से लगाकर स्ट्रिप्स को जोड़ देंगे इसके ऊपर चॉकलेट वाली पतली पट्टी बेल कर( पूरे केक जितना )लगा देंगे और सेट किए हुए केक पर चारों तरफ लगा देंगे फ्रिज में सेट होने रख देंगे और फिर बाहर निकालकर कट कर देंगे तैयार है हमारा चेस बोर्ड केक
No comments:
Post a Comment