डोसा बोंडा/कोफ्ता
सामग्री : -
डोसा बैटर : 1 प्याला
बेसन : 2 चम्मच
नमक : 1/4 चम्मच
इनो /सोडा : 1 चुटकी
सामग्री आलू का मसाला : -
आलू उबले : 2
मटर : 2 चम्मच
हरी मिर्ची बारिक कटी : 1
करी पत्ते : 8 - 10
तेल : 1 चम्मच
हींग : 1 चुटकी
राई : 1/2 चम्मच
जीरा : 1/2 चम्मच
हल्दी : 1/4 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार (आधी चम्मच)
लाल मिर्च : 1/2 चम्मच
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
धनिया पत्ती थोड़ी
शाम के समय चाय के साथ पकौड़े खाने का भला किसका मन नहीं करता। यह एक ऐसा स्नैक है जो हर किसी को पसंद आता है। यह एक सिंपल रेसिपी है जिसे आराम से डोसे के घोल से बनाया जा सकता है। यह यम्मी बोंडा बच्चों को बड़ा ही पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसे
कैसे बनाएंगे ।
विधि : - डोसा बैटर में हम मिला लेंगे
लगभग दो चम्मच बेसन ,थोड़ा सा नमक, इन्हें अच्छे से मिलाकर 10 मिनट भीगने रख देंगे ।
तैयार कर लेंगे आलू का मसाला भी
गैस पर रख देंगे एक कढ़ाई और उसमें डाल देंगे एक बड़ा चम्मच तेल जब तेल गरम हो जाए उसमें डाल देंगे हींग, जीरा, राई जब यह तड़क जाए डाल देंगे कड़ी पत्ता और डाल देंगे मटर थोड़ा पका लेंगे, और डालेंगे उबले हुए मैश किए हुए आलू और सारा मसाला डाल देंगे।
सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे
और गैस बंद कर देंगे ।
मसाले को ठंडा होने देंगे ,इसकी नींबू के साइज की गोलियां बना लेंगे ।
अब डोसा बैटर मैं एक चुटकी इनो डालेंगे और उसे एक ही तरफ फेट लेंगे ।
जब तक यह कर रहे थे गैस पर तेल गरम होने रख देंगे l
एक-एक करके इस बैटर में आलू की गोली डालेंगे , और गर्म तेल में डीप फ्राई कर लेंगे ।
एक्स्ट्रा तेल निकालते हुए इसे पेपर नैपकिन पर निकाल लेंगे ।
इसे सर्व करेंगे गोले की चटनी और सांभर के साथ ।
तैयार है गरमा गरम डोसा बोंडा बरसात के मौसम में खाने के लिए ।
No comments:
Post a Comment