तिरंगी लहरिया मिर्ची
सामग्री :- ४ बड़ी मिर्ची ,( हल्की उबली )
भरावन सामग्री :- २ आलू उबले और मसले हुए ,कटा हरा धनिया २ चम्मच ,१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार ,गरम मसाला १/४ चम्मच ,१/२ चाट मसाला ,१/४ कटोरी कसा पनीर |
आउटर कवरिंग :- १ कप मैदा ,२ चम्मच तेल ,नमक ,अजवाइन ,१ चम्मच हरी चटनी ,१ चम्मच गाजर पेस्ट , तेल तलने के लिए ,हरी चटनी ,इमली की चटनी |
विधि :-
१ उबले आलू में भरावन की सभी सामग्री अच्छे से मिला लेंगे ,
२. मैदे मे नमक अजवाइन और तेल मिलाकर तीन भागो में बाट लेंगे ,एक भाग को पानी से ,दूसरी को हरी चटनी से ,तीसरी को गाजर पेस्ट से गूथ लेंगे |
३.तीनो मैदा को बेलकर चाकू से पट्टियों मे कट कर लेंगे |
४. हरी मिर्ची में मसाला भरकर पट्टियों को मिर्ची पे लैपेट लेंगे , तल लेंगे |
५. हरी चटनी ,मीठी चटनी के साथ सर्वे करेंगे |
No comments:
Post a Comment