Post Page Advertisement [Top]

नांजा
सामग्री आटा : -
मैदा : 200 ग्राम (1 प्याला)
दही : 1/2 प्याला
बेकिंग पाउडर : 1 चम्मच 
नमक : 1/2 चम्मच
तेल : 1 चम्मच

सामग्री भरावन : -
तेल : 1 बड़ा चम्मच
अदरक बारिक : 1 चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी : 1 चम्मच
पालक एक गड्डी बारीक कटी
चिल्ली फ्लेक्स : 1 चम्मच
नमक चम्मच
काली मिर्ची पाउडर : 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर /चाट मसाला : 1/2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर : 1चम्मच
पनीर : 200 ग्राम

टॉपिंग के लिए
बटर : 1/4 प्याला 
चीज : 1/2 प्याला 
चिल्ली फ्लेक्स : 1 चम्मच 
ओरिगैनो : 1 चम्मच
हरा धनिया : थोड़ा 
टमाटर सॉस : 1/2 प्याला
विधि : -
सबसे पहले एक प्याले में लेंगे हम मैदा , दही, बेकिंग पाउडर ,नमक, तेल और पानी की सहायता से हम इसका नरम आटा बना लेंगे और इस आटे को हम ढककर लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ देंगे ।
जब तक ही आटा सेट हो रहा है हम बना लेंगे इसकी फीलिंग ।
गैस पर रखेंगे हम एक बर्तन उसमें डालेंगे एक बड़ा चम्मच तेल जब तेल गरम हो जाए उसमें डालेंगे बारिक गिसी हुई अदरक हरी मिर्ची थोड़ा मिलाएंगे और फिर उस में डाल देंगे बारीक कटा पालक और डालेंगे सभी मसाले और कॉर्न फ्लोर पानी के सूखने तक इसे पक आएंगे और फिर डालेंगे इसमें क्रम्बल किया हुआ पनीर ।
इस सामग्री को ठंडा होने देंगे ।
सेट हुए आटे में से एक पोर्शन लेंगे और उसे सूखे आटे में करके थोड़ा सा बेलेंगे उसमें डालेंगे भरावन की सामग्री और कचोरी की तरह भर लेंगे । फिर उसमें सूखा आटा लगाकर नान की तरह लंबा बेल लेंगे ।
गर्म तवे पर इसे दोनों तरफ से सेख लेंगे ।
तवे से उतारकर इस पर बटन लगाएंगे और फिर लगाएंगे चीज और बाकी सामग्री भी डाल देंगे और वापस से तवे पर रखकर चीज के मेल्ट होने तक पकाएंगे 
गैस पर से उतारेंगे और कट करेंगे पिज्जा की शेप में और उस पर डालेंगे थोड़ा सा टमाटर सॉस और सर्व करेंगे गरम-गरम 
मानसून सीजन में बनाकर खाइए इस हेल्थी नांजा को ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib