सामग्री : -
रोट/Roth (कंगूरे वाला रोट)
खीर
तोरई का रास्ता
रोट/Roth (कंगूरे वाला रोट)
सामग्री : -
मोटा आटा : - 1 प्याला
अजवाइन :- 1/2 चम्मच
सेंधा नमक :- 1/2 चम्मच
देसी घी मोयन : - 2 चम्मच
पानी:- आवश्यकता अनुसार
देसी घी :- 2 रोट
विधि : - मोटे आटे में सेंधा नमक ,अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और पानी की सहायता से नरम आटा बना लेंगे इसे 5-10 मिनट के लिए भीगने रख देंगे और गैस तवा गर्म होने रख देंगे , एक मोटा लोया लेंगे फिर उसकी एक मोटी सी रोटी बनाएंगे ,उसमें चारों तरफ कंगूरे बनाएंगे और बीच में अंगूठी की सहायता से या हाथ से ही हल्के हल्के खड्डे कर देंगे जिससे हमारा रोड अंदर तक अच्छे से सीखें I
जब तवा गरम हो जाए रोट इस पर डालकर सेक लेंगे जब एक तरफ से सीख जाए तो इसको पलट देंगे और दूसरी तरफ से भी सेक लेंगे जब दूसरी तरफ से अच्छे से सीख जाए ,उसके बाद इसे डायरेक्ट गैस की लो पर धीमी आंच पर सकेंगे और सिख जाने पर इसे चकले पर उतार लेंगे और अच्छे से देसी घी लगा लेंगे I तैयार है हमारा कंगूरा रोट I
तोरई का रायता
सामग्री : -
तोरई 250 ग्राम
दही 250 ग्राम
नमक स्वाद अनुसार
लाल मिर्च स्वादानुसार
भुना पिसा जीरा : 1/2 चम्मच
तोरई को अच्छे से धो लेंगे आलू वाले चाकू से छील लेंगे और गोल-गोल स्लाइस काट लेंगे ।
गैस पर रखेंगे एक बर्तन उसमें डालेंगे स्लाइस करी हुई तोरई और उसमें डालेंगे तोरई डूब जाए इतना पानी ।
गैस मीडियम रखेंगे,
जब तोरई पक जाए गैस बंद कर देंगे और इसका पानी निकाल देंगे और तुरई ठंडी होने देंगे ।
जब तक तुरई ठंडी हो रही है एक प्याला दही लेंगे और उसे अच्छे से चलनी से छान लेंगे । या बीटर से घोल लेंगे ।
इस दही मैं डालेंगे उबली हुई तोरई की स्लाइस और अच्छे से मिक्स कर लेंगे ऊपर से डालेंगे सभी मसाले ।
चावल वाली खीर
सामग्री : -
दूध 1 लीटर
चावल 75 ग्राम ( एक मुट्ठी )
चीनी 100 ग्राम
इलायची पाउडर : 4 - 5
केसर धागे : 10 - 12
बादाम कतरन : 8 - 10
पिस्ता कतरन : 10 - 12
किसमिस : 10 - 12
विधि : -
सबसे पहले चावल को दो तीन पानी से धोकर डूबते हुए पानी में 10 मिनट के लिए भीगने रख देंगे
फिर एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालने रख देंगे दूध में उबाला आ जाए तब उसमें भीगे हुए चावल डालेंगे और हिलाते जाएंगे चावल तले पर चिपकने नहीं चाहिए चावल डालने के बाद जब दूध में उबाल आ जाए तब गैस को धीमी कर देंगे और चावल के पकने तक इसको पकाएंगे एक चावल निकाल कर देखेंगे चावल पक गया क्या
जब चावल पक जाए उसमें डालेंगे चीनी एक 2 मिनट और पकाएंगे और बाकी सारे ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे
किशमिश को भी 5 मिनट पानी में भिगोकर डालना है नहीं तो दूध फट सकता है और चीनी डालने के बाद ही किशमिश डालनी है
पहले किशमिश डालने से भी दूध फट सकता है ।
तैयार है हमारी स्वादिष्ट खीर
रोट के साथ तोरई का रायता और खीर सर्व की जाती है ।
यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है
रोट को मीठा खाना हो तो खीर और बुरे से खा सकते हैं ।
और नमकीन खाना हो तोरई के रायते से खाइए ।
यह बहुत ही स्वादिष्ट थाली है जो कि रोट तीज के फेस्टिवल पर खाई जाती है ।
यह थाली तीन से चार लोगों के लिए है ।
इसमें एक घंटा बनने में लगता है ।
No comments:
Post a Comment