Post Page Advertisement [Top]

गोंदकतीरा ड्रिंक

सामग्री : -
गोंद कतीरा : 3 चम्मच
सब्जा सीड्स : 3 चम्मच
रोज शरबत : 4 - 5 चम्मच
कोकोनट मिल्क : 1 ग्लास
पुदीना पत्तियां सजाने के लिए

विधि : 
गोंद कतीरा की तीन चम्मच हम डूबते हुए पानी में रात भर या 3 - 4 घंटे भिगो देंगे  l
सब्जा सीड्स को भी कम से कम 15:20 मिनट भिगो देंगे ।
लेंगे ताजा नारियल या फिर सूखा गोला अच्छे से छीन लेंगे और टुकड़े कर लेंगे फिर मिक्सी में 1 गिलास पानी डालकर पीस लेंगे अब इसको चलनी की सहायता से छान लेंगे इस तरह हमें मिल जाएगा कोकोनट मिल्क ।
अब एक लंबा गिलास लेंगे उसमें डालेंगे बड़ों के लिए दो चम्मच बच्चों के लिए एक चम्मच गोंद कतीरा उसके ऊपर डालेंगे सब्जा सीड्स एक चम्मच और उसके ऊपर डालेंगे थोड़ा सा रोज सिरप फिर ऊपर से डालेंगे कोकोनट मिल्क और थोड़ा सा मिक्स कर देंगे और उसके ऊपर सब्जा सीड्स से और गुलाब शरबत से सजा देंगे और ऊपर से पोदीना पत्ती से गार्निश कर देंगे ।
तैयार हेल्दी सा गोंदकतीरा ड्रिंक ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib