तोरई का सूप
सामग्री : -
तोरई 250 ग्राम
नमक आधी चम्मच
काली मिर्ची आधी चम्मच
देसी घी एक चम्मच
विधि : -
तोरई को छीलकर अच्छे से धो लेंगे और टुकड़ों में काट लेंगे ।
अब एक बर्तन लेंगे उसमें लगभग एक गिलास पानी डालेंगे जब पानी में उबाल आ जाए उसमें कटी हुई तोरई ,नमक ,काली मिर्च डाल देंगे ढककर 8:10 मिनट पका लेंगे ।
जब तोरई अच्छे से गल जाए उसे ठंडा होने पर या तो मिक्सी में पीस लेंगे या मैशर से मैश कर लेंगे ।
और वापस से गैस पर गरम करके
गरम-गरम सर्व करेंगे ऊपर से एक चम्मच देशी घी ,काली मिर्ची, डालकर सर्व करेंगे ।
तैयार है तोरई का हेल्दी सूप
No comments:
Post a Comment