half-moon सैंडविच
सामग्री : -
ब्रेड : 8 पीस
आलू उबले : 2
स्वीट कॉर्न उबले हुए : 2 चम्मच
बटर: 3 - 4 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च : 1 चम्मच
बारीक कटा धनिया पत्ती थोड़ी
हींग : 1 चुटकी
नमक स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
गरम मसाला : 1/4 चम्मच
आमचूर पाउडर : 1/4 चम्मच
धनिया चटनी : 1 चम्मच
बारीक नमकीन : 2 चम्मच
सास : 2 - 3 चम्मच
विधि : -
उबले हुए आलू को एक बाउल में डालकर मैश कर लेंगे और उसमें नमकीन , बटर ,ब्रेड ,सास को छोड़कर सभी मसाले मिला लेंगे ।
अब ब्रेड लेंगे और उसको हम किसी कटर या कटोरी की सहायता से गोल-गोल काट लेंगे ।
4 ब्रेड में एक तरफ चम्मच की सहायता से बटर लगा लेंगे
बाकी की चार ब्रेड में लगाएंगे थोड़ी सी चटनी और उसके ऊपर आलू का मसाला रख देंगे और उसको कवर करेंगे बटर लगे हुए ब्रेड से ।
इस तरह 4 सैंडविच तैयार हो जाएंगे
गैस पर तवा गर्म होने रख देंगे और जिस तरफ से बटर लगाया है उस तरफ से सैंडविच को तवे पर रख देंगे एक तरफ से सीख जाने पर दूसरी तरफ से भी सेख लेंगे दोनों तरफ बटर लगाएंगे ।
दोनों तरफ से सीख जाए गैस पर से उतार लेंगे और चाकू की सहायता से या पिज़्ज़ा कटर की सहायता से बीच में से कट कर लेंगे इस तरीके से इनके half-moon बन जाएंगे
जिस तरफ से राउंड होगा उस तरफ सास लगाएंगे और उसके ऊपर नमकीन लगाएंगे और धनिया से सजा देंगे ।
तैयार है हॉफ मून सैंडविच
झटपट से बन जाने वाला बहुत ही हेल्दी सैंडविच है ।
No comments:
Post a Comment