Post Page Advertisement [Top]

सामग्री
आम : 3 - 4 
दूध : 1 किलो
चीनी : 3- 4 चम्मच
केसर धागे : 8 - 10
इलायची पाउडर : 4 - 5 
पिस्ता कतरन : 10 - 12
स्टफ्डमैंगो कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से गरम करें।
जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। दूध पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
अब आम के आकार को बरकरार रखते हुए बेहद सावधानी से आम की गुठली हटाएं। इसके लिए सबसे पहले आप आम के ऊपरी हिस्से को अलग कर लें और बाद के इस्तेमाल के लिए रख लें। फिर चाकू की मदद से आम की गुठली को ढीला करके बाहर निकालें। आप चाहें तो बीज निकालने के लिए पक्कड़ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ध्यान दें  गुठली बाहर निकालते समय आम पर ज्यादा दबाव न दें, जिससे इसका आकार खराब हो जाए।

जब गठली बाहर निकल आए तो इसमें लगे गूदे को चाकू की मदद से छीलकर वापस आम के खाली खोल में मिला दें।
अब इस खाली आम के खोल में कुल्फी का मिश्रण भरें और आम की टोपी खोल के ऊपर वापस रखकर फ्रीज कर लें।
कुल्फी जमने के बाद आम का छिलके को चाकू की मदद से उतार लें और छोटे-छोटे स्लाइस करके परोसें।
आखिर में कुल्फी के ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपकी स्टफ्ड कुल्फी बनकर तैयार हो जाएगी। आपको हमारी यह रेसिपी अगर पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें,

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib