सामग्री : -
रागी का आटा : 1 प्याला
सूजी : 1/2 प्याला
दही : 1/2 प्याला
कोकोनट पाउडर : 1 चम्मच
नमक : 1/2 चम्मच
सामग्री सब्जियां : -
हरी मिर्च बारीक कटी : 1
लाल मिर्च बारीक कटी : 1
टमाटर बारीक कटे : 2
धनिया पत्ती बारीक कटी थोड़ी
काजू टुकड़े : 15 ,- 20
किशमिश : 15 - 20
इनो एक पाउच
तेल एक प्याला
तिल : 1चम्मच
राई : 1 चम्मच
विधि : -
एक प्याले में डालेंगे रागी का आटा , सूजी, दही,कोकोनट पाउडर,नमक इन सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे। और ढककर 10:15 मिनट भीगने रख देंगे ।
जब तक यह बैटर भीग रहा है सब्जियों को बारीक काट लेंगे और भीगे हुए बैटर में डाल देंगे । और डाल देंगे काजू किशमिश के टुकड़े भी ।
सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
अप्पे बनाने लगेंगे तब इसमें डालेंगे एक ईनो का पाउच उसके ऊपर डालेंगे आधी चम्मच के करीब पानी और इस बैटर को एक ही साइड फेंटेगे ।
गैस पर रखेंगे अप्पे पेन और उसमें डालेंगे थोड़ा-थोड़ा तेल , तेल गर्म होने पर उसमें डालेंगे थोड़ी राई और थोड़ा तिल के दाने, उस पर डालेंगे अप्पे का बैटर ऊपर से डालेगे थोड़ा सा तेल । और इसे ढक देंगे ।
मीडियम गैस पर दोनों तरफ से पका लेंगे । जब सीख जाए गरम गरम सर्व करेंगे इसे गोले की चटनी ,हरी चटनी, सॉस किसी के साथ भी सर्व किया जा सकता है ।
रागी का आटा फाइबर युक्त होता है
हेल्थी आटा होता है ।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है ।
वेट लॉस में हेल्प करता है।
विटामिन डी से युक्त होता है ।
तीन से चार लोगों के लिए
15 से 20 मिनट बनाने में लगते हैं।
No comments:
Post a Comment