Post Page Advertisement [Top]


सामग्री : -
रागी आटा : 1 कप
गेहूं का आटा : 1/2 कप 
कॉर्न फ्लोर : 2 चम्मच 
मिल्क पाउडर : 2 चम्मच 
कोको पाउडर : 2 चम्मच
पाउडर शुगर : 1/4 कप
बादाम काजू पाउडर : 1/4 कप
 विधि : - सबसे पहले एक पैन में बादाम और काजू को ड्राई रोस्ट कर लेंगे फिर गैस बंद कर देंगे और इन्हें ठंडा होने देंगे और मिक्सी में इसका पाउडर बना लेंगे पाउडर को अच्छे से  छान लेंगे ।
फिर एक बर्तन में डेढ़ कप पानी गरम होने रख देंगे उसमें एक चम्मच के करीब बटर डालेंगे और पानी में उबाल आने पर उसमें धीरे-धीरे करके डालेंगे रागी फ्लोर ,फिर डालेंगे गेहूं वाला आटा ,फिर कॉर्नफ्लोर, मिल्क पाउडर और धीरे-धीरे करके सभी चीजें डाल देंगे सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और एक आटा बना लेंगे ।
आटे को अच्छे से कर लेंगे
फिर इस आटे को आधे घंटे फ्रिज में सेट होने रख देंगे।
आधे घंटे बाद फ्रिज से निकालकर थोड़ा घी लगाकर दुबारा से सही करेंगे ।
इसमें से थोड़ा सा आटा निकाल कर गोली बनाकर अंगूठे की सहायता से बीच में प्रेस करेंगे और इस तरीके से चौकोज की शेप बना देंगे ।
और भी तरह की शेप बना सकते हैं ।
और बेकिंग ट्रे को ग्रीस करके उसमें रख लेंगे ।
और इन्हें 180 डिग्री पर 20 से 25 मिनट के लिए बेक कर लेंगे
जब क्रिस्पी हो जाए बेकिंग ट्रे से निकालेंगे और ठंडा होने देंगे।
 इन्हें ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में भरकर महीने भर तक खाया जा सकता है ।
गर्मियों के लिए यह एक सुपरफूड है ।
इसमें फाइबर होता है कैल्शियम होता है आयरन होता है और पोटेशियम भी होता है ।
डायबिटीज कंट्रोल करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है ।
इसे दूध दूध में डालकर ब्रेकफास्ट के रूप में खाया जा सकता है ।
बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी है ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib