Post Page Advertisement [Top]

[4/21, 13:06] Bharti Patni: चंदन का शरबत बनाने की विधि | चंदन शरबत शीतलता प्रदान करने वाला
सामग्री : 
 चंदन पाउडर  : 2 चम्मच (बड़ी)
चीनी : 4 प्याला 
पानी : 2 + 1 प्याला 
केसर : 15 - 20 धागे 
इलायची :  2 - 3
 साइट्रिक एसिड /टाटरी : 1/4 चम्मच
[4/21, 13:19] Bharti Patni: विधि 
सबसे पहले दो चम्मच चंदन को एक प्याले पानी में ढककर कम से कम 4-5 घंटे भीगने रख देंगे ।
उसके बाद चंदन को एक छान पर सूती कपड़ा रख के छान लेंगे 
जिससे पाउडर बिल्कुल भी पानी में नहीं आए ।
अब गैस पर एक बर्तन रखेंगे और उसमें डालेंगे 4 प्याले चीनी
और उसमें डालेंगे 2 प्याले पानी
चम्मच से हिलाते हुए चीनी के गलने तक उबा लेंगे इसमें एक बटा चार छोटी चम्मच साइट्रिक एसिड डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे इससे इसकी सारी गंदगी निकल जाएगी और चासनी में क्रिस्टल भी नहीं जमेगी और यह प्रिजर्वेटिव का काम भी करती है
अब इसमें छना हुआ चंदन का पानी भी डाल देंगे ।
लगभग एक तार की चाशनी आने तक इसे उबाल लेंगे ।
और डालेंगे केसर के धागे और इलायची भी ।
गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने देंगे ।
चाहे तो इसमें एक चम्मच पीला रंग डाल सकते हैं।
नहीं तो बिना रंग के भी इसे रख सकते हैं ।
इस तरह चंदन का शरबत बनाकर आप किसी सुखी कांच की बरनी में या बोतल में रखकर इसे तीन चार महीने तक काम में ले सकते हैं बिल्कुल भी खराब नहीं होगा ।
इसे ठंडी जगह पर रखें ।
और गीली चम्मच या हाथ बोतल में नहीं लगाएं ।
फ्रिज के बिना भी ये बिल्कुल खराब नहीं होगा ।
एक बोतल में कम से कम 25 नॉरमल साइज ग्लास बन सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib